नई दिल्ली: मंगलवार को दिल्ली की सड़कों पर विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार से निर्वाचन सदन (चुनाव आयोग मुख्यालय) तक मार्च निकाला।
पुलिस ने रोका, सड़क पर बैठे दिग्गज नेता विरोध मार्च जब आकाशवाणी भवन और नीति आयोग के पास पहुंचा, तो दिल्ली पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर सांसदों को आगे बढ़ने से रोक दिया। स्थिति तनावपूर्ण हो गई और आक्रोशित नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अभिषेक बनर्जी समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
‘हम लोकतंत्र बचाने के लिए खड़े हैं’ निर्वाचन सदन जाने से रोके जाने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, हम चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं और अपने ही देश में CEC से मिलने जा रहे थे। हमें क्यों रोका गया? ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं। अगर चुनाव आयुक्त जनप्रतिनिधियों से ही नहीं मिल सकते, तो इस लोकतंत्र का क्या मतलब है?
‘कोई बचकर नहीं भाग पाएगा’ राहुल गांधी ने अपनी चेतावनी को और सख्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी, गृह मंत्री और ज्ञानेश कुमार ने मिलकर लोकतंत्र को खत्म किया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा, याद रखिए, इसमें शामिल एक भी व्यक्ति बचकर नहीं भाग पाएगा। यह देश के साथ गद्दारी है और हर किसी की जवाबदेही तय होगी।
300 सांसदों की अनसुनी मांग कांग्रेस सांसद ने बताया कि लगभग 300 लोकसभा और राज्यसभा सांसद अपनी बात रखने के लिए चुनाव आयोग पहुंचे थे। उन्होंने कहा, हम चुनाव आयुक्त और उनके सहयोगियों से मिलना चाहते थे, लेकिन हमें बीच रास्ते में रोक दिया गया। हम भारत की जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं और देश की आवाज हैं। यह समझ से परे है कि जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है।
VIDEO | Delhi: Congress MP Rahul Gandhi says, Around 300 Lok Sabha and Rajya Sabha MPs came here some time ago. We wanted to meet Election Commissioner Gyanesh Kumar and his two colleagues. The police stopped us here. We are representatives of the people of India and represent… pic.twitter.com/UCR2AmFxo4
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
आगरा: CEC ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास का गंगाजल से शुद्धीकरण, कांग्रेस ने कहा- सद्बुद्धि यज्ञ की है दरकार
ज्ञानेश नहीं, गणेश जी आशीर्वाद दे रहे हैं : संबित पात्रा का विपक्ष पर करारा प्रहार
हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त बाल-बाल बचीं उषा वेंस, गोद में था 2 महीने का बेटा
आईआईटी मुंबई में बवाल: बाबासाहेब आंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल, एक हिरासत में
प्रियंका गांधी का तेवर : कार्यकर्ता को बचाने के लिए पुलिस के सामने बनीं ढाल, वीडियो वायरल
भट्टा पारसौल से आकाशवाणी भवन तक: राहुल गांधी की हिरासत का लंबा इतिहास
स्विट्जरलैंड को भारत का चीज़ जवाब: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट किए ये खास पुरस्कार विजेता उपहार
प्लेटफॉर्म पर तड़प रहा था भूखा पिता, मसीहा बनकर आए CRPF जवान
वोटर लिस्ट पर SIR घमासान: BJP का कांग्रेस पर पलटवार, पूछा- फर्जी नामों से किसे फायदा?
दिल्ली में सियासी घमासान: राहुल-प्रियंका हिरासत में, चुनाव आयोग के बाहर 8 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा