नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें तीन विशेष पुरस्कार विजेता भारतीय चीज़ (Cheese) भेंट किए। यह कूटनीतिक उपहार इस दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि स्विट्जरलैंड को दुनिया भर में चीज़ उत्पादन का केंद्र माना जाता है।
पीएम मोदी के इस कदम को भारतीय आर्टिसनल चीज़ सेक्टर की वैश्विक सफलता और बढ़ती आत्मनिर्भरता के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। ये तीनों चीज़ अपनी बनावट, स्वाद और निर्माण शैली के कारण अंतरराष्ट्रीय मंच पर लोहा मनवा चुके हैं।
गुलमर्ग एक फ्रेंच-स्टाइल ब्री (Brie) चीज़ है। इसे पाश्चराइज्ड गाय के दूध से तैयार किया जाता है और इसका आकार दिल के आकार का होता है। अपनी नरम-क्रीमी बनावट और मशरूम जैसे स्वाद के कारण यह बेहद खास है। इसे मुंडियाल डू क्विजो डो ब्राजील 2026 में सुपर गोल्ड पुरस्कार से नवाजा गया था।
यह चीज़ फ्रेंच टोम (Tomme) शैली से प्रेरित है। इसकी बनावट रस्टिक और लचीली है, जिसका स्वाद सेवरी होने के साथ अंत में नींबू जैसी ताजगी देता है। कोणार्क ने 2023 वर्ल्ड चीज़ अवार्ड्स में गोल्ड और 2025 में स्विट्जरलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर अपनी उत्कृष्टता साबित की है।
येओर एक माउंटेन-स्टाइल चीज़ है, जिसे स्विस ग्रुयेरे (Gruyère) से प्रेरित होकर बनाया गया है। इसे 8 से 9 महीने तक एज किया जाता है, जिससे इसमें नट्स और जड़ी-बूटियों का स्वाद उभरता है। इसकी बाहरी परत पर गुलाब की पंखुड़ियाँ और सौंफ का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे पूरी तरह से भारतीय पहचान देता है।
अप्रैल 2026 में भारत ने मुंडियाल डू क्विजो डो ब्राजील में 1 सुपर गोल्ड, 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीतकर दुनिया को चौंका दिया था। गुलमर्ग, याक चुर्पी और काली मिर्च जैसे उत्पादों ने भारतीय डेयरी उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
प्रधानमंत्री द्वारा इन चीज़ों को भेंट करना केवल एक शिष्टाचार नहीं है, बल्कि यह भारत के उभरते प्रीमियम आर्टिसनल फूड सेक्टर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक मजबूत पहचान दिलाने का प्रयास है।
PM Modi gifts award-winning Indian cheeses, Kashmiri walnut panel to Swiss president.
— News Arena India (@NewsArenaIndia) October 5, 2026
Gulmarg, a French-style cheese, is a heart-shaped, soft and creamy Brie made from pasteurised cow s milk, with a snowy-white rind and earthy, mushroom-like notes.
It received a Super Gold… pic.twitter.com/mW2NZOcNYc
लग्जरी का नया मुकाम: Mercedes-Maybach S 580e भारत में लॉन्च, ₹3.35 करोड़ की कीमत के साथ मिली 98 किमी की इलेक्ट्रिक रेंज
एक शरीर, दो दिमाग और हैरान कर देने वाला सच: गुजरात में मिला दुर्लभ टू-हेडेड सांप
दिल्ली पुलिस की नई गाइडलाइन: प्रदर्शनों के बीच पत्रकारों के लिए अब तय होगी लक्ष्मण रेखा
ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: धमकी देने वाले बड़ी मुसीबत में हैं, चुकानी होगी भारी कीमत
सब याद रखा जाएगा : राहुल-प्रियंका हिरासत में, चुनाव आयोग के बाहर घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
रांची T20: क्रिकेट मैच के टिकटों की खुलेआम कालाबाजारी, बाबूलाल मरांडी के आरोपों से मचा हड़कंप
PM किसान की 24वीं किस्त: कहीं आपकी लापरवाही से तो नहीं अटक जाएगा ₹2,000 का फायदा?
खतरों के खिलाड़ी के विनर बने अविनाश मिश्रा: क्या ईशा सिंह को सरेआम किया प्यार का इजहार?
दिल्ली कूच पर तानाशाही का साया: CJP का आरोप, कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोक रही पुलिस
बेगानी शादी में मेरा क्या काम : INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से ओवैसी ने क्यों बनाई दूरी?