इंडिया गठबंधन पर बीजेपी का तीखा हमला: मंत्री दिलीप जायसवाल ने विपक्ष को बताया कॉकरोच
News Image

पटना: दिल्ली से लेकर बिहार तक इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च के बीच राजनीति गरमा गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त और एसआईआर (SIR) के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन पर बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता डॉ. दिलीप जायसवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भगवान भी नहीं करेंगे माफ डॉ. जायसवाल ने पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष देश में अराजकता फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा, विपक्ष जिस तरह से देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है, उसके लिए उन्हें कभी भगवान या अल्लाह माफ नहीं करेंगे।

कॉकरोच वाले बयान से सियासी बवाल बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया की सक्रियता पर तंज कसते हुए विपक्ष को कॉकरोच कह दिया। उन्होंने कहा, इंस्टाग्राम और फेसबुक के दम पर देश अस्थिर नहीं होगा। जिस दिन देश की जनता जाग गई, इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर बताएगी कि यह देश विचारधारा से चलता है, न कि सोशल मीडिया से।

यही तो एसआईआर है विरोध का मुख्य कारण बने एसआईआर (SIR) का बचाव करते हुए मंत्री ने कहा कि यह प्रक्रिया गलत नहीं है। उन्होंने तर्क दिया, मृत मतदाताओं के नाम हटाना और दो जगहों पर दर्ज नामों को सुधारना ही एसआईआर है। अगर किसी मोहल्ले के लोग कह रहे हैं कि 10 साल से वह व्यक्ति नहीं है, तो उसका नाम तो हटना ही चाहिए।

सत्ता की बेचैनी में लंगटई पर उतरे विपक्ष विपक्ष पर हमला बोलते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि सत्ता से दूर रहने की छटपटाहट में विपक्षी नेता ओछी राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों को नसीहत दी कि लोकतंत्र और जनता के फैसले का सम्मान करें।

उन्होंने दो टूक कहा, जनता के बहुमत से चुनी हुई सरकार को अपना काम करने दीजिए। 2029 तक का इंतजार कीजिए, जनता सब देख रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नमन धीर का जलवा: वनडे के बाद अब T20I में भी डेब्यू, अर्शदीप सिंह ने सौंपी खास कैप

Story 1

भुवनेश्वर कुमार की धमाकेदार वापसी, टीम इंडिया में युवा ब्रिगेड का जलवा; न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम घोषित

Story 1

भारत-वेस्टइंडीज टी20: टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला, नमन धीर का डेब्यू और टीम इंडिया में बड़े बदलाव

Story 1

मुझे भारत में ही दफनाया जाए : वह भारतीय यहूदी जनरल, जिसने पाकिस्तान की कमर तोड़ बांग्लादेश को दिलाई आजादी

Story 1

लोकतंत्र पर संग्राम: चुनाव आयोग, विपक्ष और सरकार के बीच क्या है असली विवाद?

Story 1

ब्रह्मांड के रहस्य खोलने वाले फ्रांसिस हैल्जेन को मिला 2026 का फिजिक्स नोबेल

Story 1

नोबेल प्राइज: अल्फ्रेड की वसीयत में थे सिर्फ 5 क्षेत्र, फिर छठा ‘अर्थशास्त्र’ का पुरस्कार कहां से आया?

Story 1

मथुरा: जमीन विवाद में खूनी रंगदारी! हथियारों से लैस बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Story 1

दिल्ली में सियासी घमासान: CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का मार्च, राहुल-प्रियंका हिरासत में

Story 1

वोटर लिस्ट विवाद पर दिल्ली में महा-संग्राम : बैरिकेड पर चढ़े राहुल-प्रियंका, चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्ला बोल