मथुरा: जिले के थाना हाईवे क्षेत्र में रंगदारी न देने पर बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला है। जमीन पर बाउंड्रीवॉल बनवा रहे एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और विरोध करने पर हथियारों से लैस करीब एक दर्जन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।
ईंटों के पीछे छिपकर बचाई जान पीड़ित के अनुसार, सोमवार शाम करीब चार बजे ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश और कनक अपने 10-12 अज्ञात साथियों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे। बदमाशों के हाथों में रायफल, तमंचे और पिस्टल थे। आते ही आरोपियों ने पीड़ित, उसके भाई और अन्य लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए लोगों को ईंटों के ढेर के पीछे छिपना पड़ा।
वीडियो में कैद हुआ खौफनाक मंजर गोलीबारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग खुलेआम हथियार लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बदमाशों ने न केवल फायरिंग की, बल्कि जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए। हमले में पीड़ित की टाटा हैरियर कार (UP85CK5252) भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने ब्रजमोहन, लोकेश और कनक को नामजद करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि ये लोग पिछले कई दिनों से रंगदारी की मांग कर रहे थे और निर्माण कार्य बंद कराने की धमकी दे रहे थे।
जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना किया। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन और फायरिंग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
*मथुरा में रंगदारी नहीं देने पर ठेकेदार पर फायरिंग, बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।#Mathura#CrimeNews#MathuraNews#Rangdari#Firingpic.twitter.com/Vfr4TLwDZW
— NavBharat Live (@TheNavbharatliv) October 6, 2026
भारतीय वायुसेना की कमान अब एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के हाथों में: 31 अक्टूबर को संभालेंगे नया पद
क्या अविनाश और ईशा ने किया प्यार का ऐलान? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
क्या क्रिकेट के बाद बॉलीवुड के किंग बनेंगे विराट कोहली? राहुल द्रविड़ ने खोला राज
वीरभद्र सिंह की अनदेखी पर भड़कीं प्रतिभा सिंह, सीएम सुक्खू पर साधा निशाना
ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो : राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर अनोखा तंज, विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
अब अस्पताल में मनमानी नहीं: 1 नवंबर से QR कोड बताएगा दवा की असली कीमत
बिग बॉस 20: काजी की अजीबोगरीब लव स्टोरी ने माही विज को किया हैरान, हंसी रोकना हुआ मुश्किल
चुनाव आयोग से आर-पार: आकाशवाणी भवन पर डटे राहुल गांधी, बोले- 300 सांसदों को रोकना लोकतंत्र का अपमान
आत्मनिर्भर भारत की दहाड़: HAL ने पूरा किया 2000वें एयरो इंजन का सफर, शक्ति से लैस होगा सैन्य बेड़ा
ज्यादा कुरेदिए मत, वरना घर से निकलना मुश्किल होगा : ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी का तीखा प्रहार