दिल्ली में विपक्षी नेताओं का मार्च आज दिल्ली की सड़कों पर विपक्षी दलों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
राहुल गांधी के स्लोगन ने बटोरी सुर्खियां प्रदर्शन के दौरान हर किसी की निगाहें राहुल गांधी के हाथों में मौजूद तख्ती पर टिक गईं। राहुल ने उस पर लिखा था, ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो (Gyanesh, it’s done, bro)। सोशल मीडिया पर उनका यह जेन-जेड (Gen-Z) अंदाज तेजी से वायरल हो रहा है। राहुल ने इस संदेश के जरिए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखा कटाक्ष किया।
बैरिकेडिंग पर डटे रहे नेता विपक्षी सांसदों का काफिला जब चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ रहा था, तो पुलिस ने उन्हें 400 मीटर पहले ही रोक लिया। आक्रोशित नेता वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ते हुए भी देखे गए। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों से माहौल को गर्मा दिया।
पुलिस ने प्रियंका गांधी को लिया हिरासत में पुलिस का कहना है कि इस मार्च के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई थी। गहमागहमी के बीच, पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा और विपक्ष के कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
क्या है विवाद की जड़? विपक्ष का यह विरोध मुख्य रूप से चुनावी प्रक्रिया में फार्म-6 और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती गई हैं। कांग्रेस ने न केवल ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है, बल्कि उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी तक की मांग उठा दी है। इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनाव आयोग से जवाब मांगा है।
Gyanesh, it’s done, bro.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 6, 2026
Time to resign.#IndiaAllianceMarch pic.twitter.com/9ZB6aJfakl
साड़ी पहन, नंगे पांव दौड़ लगाई; होमगार्ड भर्ती के लिए महिला का जज्बा देख दंग रह गए लोग
बेंगलुरु में उबर ड्राइवर की बदसलूकी: एक्स्ट्रा पैसे न देने पर विदेशी महिला को बीच सड़क पर उतारा
AI का कहर: क्या अगले 10 सालों में तीन गुना बढ़ेगी बेरोजगारी? नोबेल विजेता ने दी बड़ी चेतावनी
काला सागर में दहला MV रोयाद मम्मादोव: रूसी ड्रोन हमले में 2 की मौत, 3 भारतीय नाविक जख्मी
दिल्ली कूच पर तानाशाही का साया: CJP का आरोप, कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोक रही पुलिस
राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन पर बरसे रामदास अठावले, धरने को बताया बेमतलब
बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज: 7 से 9 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल
दो ठेकुआ, एक चाय : BJP के नए नारे ने सोशल मीडिया पर छेड़ी सियासी जंग
CEC विवाद: गृह मंत्रालय के संपर्क का दावा फर्जी, PIB ने दी चेतावनी
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप हुए ऋतुराज गायकवाड़, टीम इंडिया में जगह बनाने की राह हुई मुश्किल