स्टॉकहोम: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने 2026 के भौतिकी (Physics) के नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन के प्रोफेसर फ्रांसिस हैल्जेन को दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार आइसक्यूब न्यूट्रिनो ऑब्जर्वेटरी में उनके निर्णायक योगदान और ब्रह्मांडीय (Astrophysical) स्रोतों से आने वाले हाई-एनर्जी न्यूट्रिनो की खोज के लिए मिला है।
नोबेल कमेटी ने बताया कि हैल्जेन ने ही सबसे पहले यह संभावना जताई थी कि अंटार्कटिका की विशाल बर्फ की परत को एक विशाल डिटेक्टर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 1988 में विकसित उनके इस क्रांतिकारी विचार ने न्यूट्रिनो जैसे मायावी कणों को पकड़ने का रास्ता साफ किया।
न्यूट्रिनो ऐसे सब-एटॉमिक कण हैं जिन पर कोई चार्ज नहीं होता। ये सामान्य पदार्थ के आर-पार निकल जाते हैं, लेकिन जब ये अंटार्कटिक बर्फ में मौजूद परमाणुओं से टकराते हैं, तो हल्की रोशनी पैदा होती है। हैल्जेन के विजन ने इन सूक्ष्म चमक को पकड़ने के लिए आइसक्यूब प्रोजेक्ट की वैज्ञानिक नींव तैयार की।
आज आइसक्यूब ऑब्जर्वेटरी अंटार्कटिका की लगभग एक क्यूबिक किलोमीटर बर्फ को कवर करती है। इसका इतना विशाल होना जरूरी है, क्योंकि अंतरिक्ष से आने वाले हाई-एनर्जी न्यूट्रिनो बेहद दुर्लभ होते हैं।
इस ऑब्जर्वेटरी से मिले डेटा ने वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड के सबसे हिंसक और उग्र वातावरणों को समझने में मदद की है। फिजिक्स नोबेल कमेटी के अध्यक्ष मार्क पियर्स ने हैल्जेन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता ने खगोल विज्ञान (Astronomy) के क्षेत्र में एक नई खिड़की खोल दी है, जिससे अब अज्ञात खगोलीय घटनाओं को पहचानना मुमकिन हो गया है।
इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार के तहत 12 मिलियन स्वीडिश क्रोनर की नकद राशि दी जाती है। यदि पुरस्कार एक से अधिक विजेताओं को मिलता है, तो यह राशि आपस में बांट दी जाती है। यह औपचारिक सम्मान समारोह 10 दिसंबर को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में आयोजित किया जाएगा।
BREAKING NEWS
— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2026
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2026 #NobelPrize in Physics to Francis Halzen “for decisive contributions to the IceCube Neutrino Observatory and the discovery of high-energy neutrinos of astrophysical origin.” pic.twitter.com/UcPBWk0RiK
क्या क्रिकेट के बाद बॉलीवुड के किंग बनेंगे विराट कोहली? राहुल द्रविड़ ने खोला राज
दो ठेकुआ, एक चाय, PM मोदी देश को भाए : BJP के नए तुकबंदी नारे पर मचा बवाल
देहरादून में दिनदहाड़े तिहरा हत्याकांड: प्लंबर ने पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट, लोगों ने दबोचा
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान जल्द, बुमराह-अय्यर की वापसी तय!
अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने किया प्यार का इजहार, वायरल वीडियो ने रिश्ते पर लगाई मुहर
दिल्ली कैपिटल्स में दादा का राज: सौरव गांगुली बने नए हेड कोच, टीम में बड़े बदलाव की तैयारी
बैरिकेड पर चढ़े राहुल-प्रियंका: चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया
‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’: इंडिया गठबंधन के मार्च से दूरी पर ओवैसी का तंज
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: भुवनेश्वर कुमार की शानदार वापसी!
धरने पर राहुल गांधी का तीखा प्रहार: मुझे हटाना है तो हटा दो, पर लोकतंत्र का जवाब दो