देश की राजनीति में इन दिनों नारों का नया दौर चल रहा है। मीम्स और तुकबंदी वाले नारों का इस्तेमाल अब केवल विरोध प्रदर्शनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक दल भी इसे अपना हथियार बना रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार बीजेपी ने पीएम मोदी की तारीफ में एक नारा पेश किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
क्या है बीजेपी का नया नारा? मंगलवार (06 अक्टूबर, 2026) को बिहार बीजेपी के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से एक कोलाज पोस्ट किया गया। इसमें पीएम मोदी की तस्वीरों के साथ लिखा गया है- दो ठेकुआ, एक चाय, PM मोदी देश को भाए! यह नारा बिहार की संस्कृति (ठेकुआ) और पीएम मोदी की चाय वाली छवि को जोड़कर पेश किया गया है।
नारों की राजनीति और सोशल मीडिया दरअसल, यह नारा सोशल मीडिया पर चल रहे उस ट्रेंड का जवाब माना जा रहा है, जिसमें हाल ही में कई तीखे नारों ने सुर्खियां बटोरी थीं। एक कचौरी दो समोसा, इन मर्दों का क्या भरोसा और एक सुट्टा दो चाय, मर्द जात हाय-हाय जैसे नारे इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
नारों का मूल स्रोत और विरोध ये तुकबंदी वाले नारे मुख्य रूप से दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के खिलाफ और सुरक्षा की मांग को लेकर शुरू हुए थे। दिल्ली में हालिया कालकाजी गैंगरेप जैसी घटनाओं के बाद छात्रों और छात्राओं का गुस्सा सड़कों पर दिखा, जहां मेरे सिर में दर्द है, इसका कारण मर्द है जैसे नारे भी लगाए गए। ये पंक्तियां अब मीम्स और सोशल मीडिया पोस्ट का हिस्सा बन गई हैं।
यूज़र्स ने की खिंचाई बीजेपी द्वारा पेश किए गए इस नए नारे को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां समर्थकों ने इसे समर्थन दिया, वहीं एक बड़ा वर्ग इस पर चुटकी लेता नजर आया।
एक यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा, दो ठेकुआ, एक चाय, मोदी जी अब तनिक न सुहाय। वहीं अन्य यूज़र्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के इस कदम को सोशल मीडिया ट्रेंड्स की नक़ल बताया। फिलहाल, यह पोस्ट राजनीतिक गलियारों में बहस के साथ-साथ ऑनलाइन मज़ाक का केंद्र बनी हुई है।
दो ठेकुआ, एक चाय,
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) October 6, 2026
PM मोदी देश को भाए! pic.twitter.com/T9w0FnM25d
देवघर में फिल्मी अंदाज में एटीएम उखाड़ ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज देख उड़ जाएंगे होश
दो ठेकुआ, एक चाय : BJP के नए नारे ने सोशल मीडिया पर छेड़ी सियासी जंग
क्या आपकी सैलरी 25 हजार है? EPFO के नए पेंशन नियमों को तुरंत समझें
अब 1000 रुपये के रेल टिकट का भी हिसाब मांगेगी पुलिस? दिल्ली आंदोलन को लेकर भड़के अभिजीत दिपके
कंगाल पाकिस्तान: ड्रोन हमलों से बचने के लिए पुलिस चौकियों पर लगाए ‘मछली पकड़ने वाले जाल’
वेस्टइंडीज के खिलाफ अंपायरिंग पर उठे गंभीर सवाल, ईशान किशन के आउट फैसले पर मचा बवाल
लोकतंत्र पर संग्राम: चुनाव आयोग, विपक्ष और सरकार के बीच क्या है असली विवाद?
ACP विवेक भगत के नाम पर फर्जी वीडियो फैलाने वाला पत्रकार गिरफ्तार, AI का हुआ था इस्तेमाल
दिल्ली में सियासी घमासान: CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक का मार्च, राहुल-प्रियंका हिरासत में
लखनऊ में बाढ़ का स्थायी समाधान : 40 किमी लंबा ग्रीन तटबंध बनाएंगे सीएम योगी, पीड़ितों को मिलेगा पक्का घर