उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने से पहले ही विपक्षी गठबंधन इंडिया के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। कांग्रेस ने अपनी हिस्सेदारी को लेकर बड़ा दांव खेला है, जिससे गठबंधन की एकता पर सवाल उठने लगे हैं।
कांग्रेस की दो टूक: 200 सीटें तो चाहिए ही कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने 150 सीटों वाली चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की मांग 200 सीटों की है। गौतम ने तर्क दिया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते उन्हें सम्मानजनक हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।
उनका कहना है, बिना चुनावी मैदान में उतरे जीत कैसे संभव है? यदि हम ज्यादा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेंगे, तो जीतेंगे कैसे? उन्होंने अक्टूबर तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल करने पर जोर दिया ताकि उम्मीदवारों को तैयारी का पूरा समय मिल सके।
लचीला रुख दिखाने को तैयार कांग्रेस बड़ी मांग के बावजूद कांग्रेस ने बातचीत के दरवाजे खुले रखे हैं। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि गठबंधन की खातिर कांग्रेस थोड़ा झुकने के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि हम संविधान की तरह लचीले हैं, लेकिन जीत के लिए सीटों की संख्या पर मोलभाव जरूरी है।
अखिलेश यादव का पलटवार: बात जीत की है कांग्रेस की इस आक्रामक मांग पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सधा हुआ रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कांग्रेस को संदेश दिया कि गठबंधन की प्राथमिकता सीटों का गणित नहीं, बल्कि जीत हासिल करना है।
अखिलेश ने लिखा, बात बड़ी ये नहीं है कि गठबंधन में कितनी सीटें किसे मिल रही हैं, बड़ी बात ये है कि जीत गठबंधन की होनी चाहिए। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई बताया है।
क्या निकलेगा जीत का फॉर्मूला? एक तरफ कांग्रेस अपनी खोई जमीन वापस पाने के लिए ज्यादा सीटों पर जोर दे रही है, तो दूसरी तरफ सपा गठबंधन के बड़े भाई की भूमिका में है। यह रस्साकशी आने वाले दिनों में गठबंधन के लिए बड़ी चुनौती बनने वाली है। अब देखना यह है कि क्या बातचीत की मेज पर दोनों पार्टियां सीट और जीत के बीच कोई बीच का रास्ता निकाल पाती हैं या नहीं।
#WATCH | Delhi: On seat sharing during the Uttar Pradesh Assembly Elections 2027, Uttar Pradesh Congress in-charge Rajendra Pal Gautam says, Who asked for 150 seats? I had actually spoken about 200. I have maintained from the very beginning that there must be equal respect and… pic.twitter.com/dr86DSEPWq
— ANI (@ANI) October 4, 2026
फ्रांस में भड़का छात्र आंदोलन: क्या ये 5,000 गिरफ्तारियां देश के भविष्य के लिए खतरा हैं?
रैपिडो राइड के पैसे मांगे तो लड़की ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, वीडियो ने इंटरनेट पर खड़ा किया बड़ा विवाद
यमन में महासंग्राम: राष्ट्रपति अल-अलीमी ने हूतियों के खिलाफ शुरू किया सैन्य ऑपरेशन
ईरानी कप 2026: मुकेश-आकाशदीप की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेकने पर मजबूर हुआ जम्मू-कश्मीर, शेष भारत बना चैंपियन
GST 2.0: कारोबारियों को बड़ी राहत, अब टैक्स अफसर नहीं कर सकेंगे सीधे गिरफ्तारी, कोर्ट की मंजूरी अनिवार्य
34 हजार फीट की ऊंचाई पर खौफनाक साजिश: जब को-पायलट ने कुल्हाड़ी से किया कैप्टन पर जानलेवा हमला
ब्राह्मण, बनिया और पटेल गंदगी उठाएं तो दूंगा 50 हजार : शंकरसिंह वाघेला का विवादित बयान, माफी मांगने से किया इनकार
27 करोड़ का IPL कॉन्ट्रैक्ट और करोड़ों की ब्रांड वैल्यू: जानिए ऋषभ पंत की कुल नेट वर्थ का राज
श्री सिटी बॉयलर ब्लास्ट: क्या Tablets India का हादसे से है कोई कनेक्शन? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी
देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रहे राहुल : निशिकांत दुबे का विपक्ष पर बड़ा हमला