गुजरात की राजनीति एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के एक तीखे और विवादित बयान के कारण गरमा गई है। वाघेला ने सवर्ण जातियों (ब्राह्मण, बनिया और पटेल) को लेकर ऐसी टिप्पणी की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।
क्या था वाघेला का विवादास्पद बयान? कांग्रेस नेता अमित चावड़ा की मौजूदगी में एक कार्यक्रम के दौरान वाघेला ने सवर्ण समाजों को चुनौती देते हुए कहा, अगर पटेल, बनिया या ब्राह्मण समुदाय के लोग गंदगी साफ कर दें, तो मैं उन्हें 50 हजार रुपये नकद दूंगा। यह बयान उन्होंने आदिवासी समुदाय की दयनीय स्थिति और आरक्षण के समर्थन में अपनी बात रखते हुए दिया था।
माफी मांगने से किया साफ इनकार बयान वायरल होने के बाद जब चौतरफा आलोचना शुरू हुई, तो वाघेला ने आक्रामक रुख अपनाते हुए माफी मांगने से साफ मना कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने जो कहा है, वह डंके की चोट पर कहा है। उन्होंने आलोचकों को चेतावनी दी कि बिना संदर्भ समझे कोई भी टिप्पणी न करें।
बीजेपी पर किया पलटवार वाघेला ने अपने बचाव में सीधे बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, बीजेपी वाले बिना मतलब के बवंडर खड़ा कर रहे हैं। मेरा बयान वर्तमान सरकार की आरक्षण विरोधी मानसिकता के संदर्भ में था। जो समुदाय वर्षों से सफाई का कठिन काम करते आ रहे हैं, उन्हें मिलने वाला आरक्षण वास्तव में उनका मुआवजा है, जिसे वर्तमान सरकार पसंद नहीं करती।
ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश वाघेला के इस बयान के बाद ब्राह्मण संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश ब्राह्मण समाज के कन्वीनर यज्ञेश दवे ने उन पर पलटवार करते हुए कहा, वाघेला की आदत हमेशा से विवादित बयान देने की रही है। दूसरों को उपदेश देने के बजाय उन्हें अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए। यदि वे मेरे घर से कूड़ा उठाने को तैयार हों, तो मैं उन्हें हर महीने 5 लाख रुपये देने को तैयार हूं।
यह विवाद अब व्यक्तिगत हमलों और जातिगत समीकरणों के इर्द-गिर्द सिमटता नजर आ रहा है। फिलहाल, वाघेला अपने स्टैंड पर कायम हैं और विपक्ष इसे तूल देने में जुटा है।
જે બોલ્યો છું, એ ડંકાની ચોટ પર બોલ્યો છું — અને માફી માંગવાનો તો કોઈ સવાલ જ પેદા નથી થતો.
— Shankersinh Vaghela Bapu (@ShankersinhBapu) October 3, 2026
સમજ્યા વગર ભાજપની બ્રીફ લઈને નીકળી પડેલાઓને મારી સ્પષ્ટ ચેતવણી છે — કોમેન્ટ કરતા પહેલાં સંપૂર્ણ સ્ટેટમેન્ટ ધ્યાનથી સાંભળજો. pic.twitter.com/C23ArNsvVb
एसीपी विवेक भगत के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का खुला मोर्चा: महिला पत्रकार से छेड़छाड़ मामले में पुलिस को अल्टीमेटम
एशियन गेम्स 2026: भारत का ऐतिहासिक सुपर सैटरडे , क्रिकेट में पाक को धोया और हॉकी में रचा इतिहास
इंडिया ए को बड़ा झटका: हार्दिक पांड्या बाहर, सूर्यांश शेडगे को मिला मौका
जैसलमेर के रेगिस्तान में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की नई उड़ान, संरक्षण की दिशा में बड़ी कामयाबी
बंजी जंपिंग के दौरान डरे शख्स को सिखाया मर्दों वाला सबक , वायरल हुआ देसी इंस्ट्रक्टर का अंदाज
क्या वीडियो कॉल पर कोई इंसान है या AI? Griffin ने तोड़ा भ्रम, देख कर चौंक जाएंगे आप
CJP प्रोटेस्ट में चर्चा में आया BitChat ऐप भारत में बैन, बिना इंटरनेट भी ऐसे काम करता था ये तकनीक
मौसम का मिजाज: उत्तर से दक्षिण तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
शाई होप का किंग अवतार: धोनी और डिविलियर्स को पछाड़ बने नंबर-1
तिरुपति की फार्मा कंपनी में दहलाया बॉयलर विस्फोट: 5 मजदूरों की मौत, 10 की हालत गंभीर