एशियन गेम्स 2026 का 14वां दिन भारतीय खेल जगत के लिए स्वर्णिम साबित हुआ। शनिवार, 3 अक्टूबर को भारतीय खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पदकों की झड़ी लगा दी। क्रिकेट से लेकर हॉकी और कुश्ती तक, तिरंगा हर जगह लहराया।
हॉकी में मलेशिया को रौंदकर गोल्ड, ओलंपिक टिकट पक्का दिन का समापन भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 5-1 से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही टीम ने 2028 ओलंपिक के लिए भी अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। यह इतिहास में पहली बार है जब भारत की पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने एक साथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है।
क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारत की बादशाहत फाइनल मुकाबले में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 211/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 192/6 तक ही पहुंच सकी। इस यादगार जीत के साथ भारतीय खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था।
अमन सहरावत और कुमकुम मोहोद का स्वर्ण प्रदर्शन कुश्ती के मैट पर अमन सहरावत ने 57 किग्रा फ्रीस्टाइल इवेंट में नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग हान को 11-7 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, तीरंदाजी में 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने कमाल कर दिया। उन्होंने महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में दक्षिण कोरिया की दिग्गज ओह येजिन को हराकर देश के लिए ऐतिहासिक पदक जीता।
85 पदकों के साथ भारत शीर्ष चार में बरकरार 14वें दिन के खेल के बाद भारत की पदक तालिका बेहद मजबूत हो गई है। अब भारत के पास कुल 85 पदक हैं, जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। विशेष रूप से एथलेटिक्स में भारत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 24 पदक अपनी झोली में डाले हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में चौथे पायदान पर मजबूती से टिका हुआ है।
Asian Games 2026 | Indian Men s Hockey team won the Gold medal by defeating Malaysia 5-1
— ANI (@ANI) October 3, 2026
(Pics Source: ANI Picture Service) pic.twitter.com/tPED2F8xM0
एशियन गेम्स में भारत का स्वर्णिम दबदबा: गोल्ड जीतकर वैभव सूर्यवंशी ने छुए जय शाह के पैर, वीडियो वायरल
गोरखपुर: भाजपा पार्षद के ऑफिस के बाहर से 30 सेकंड में बाइक पार, CCTV में कैद हुई वारदात
क्या आपके पास है दुनिया बदलने वाला आइडिया? शिक्षा मंत्रालय दे रहा है 5.4 करोड़ रुपये जीतने का मौका
जान हथेली पर रखकर बचाई सैकड़ों जानें: फ्लाईदुबई के जांबाज पायलट स्मित मच्छर से मिले दुबई क्राउन प्रिंस
एशियन गेम्स फाइनल: सैम अयूब की बदतमीजी का अभिषेक शर्मा ने दिया करारा जवाब, बल्ले से निकाला गुस्सा
अभिजीत दिपके के बिगड़े बोल पर बिफरे रामदास आठवले, बोले- दिमाग में चढ़ गई है हवा
बिहार में निवेश का मेगा प्लान: सवा लाख करोड़ रुपये की फैक्ट्री लगाने को तैयार वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल
एशियाई खेल 2026: क्रिकेट में भारत का गोल्डन दबदबा, पाकिस्तान को धूल चटाकर बरकरार रखा अपना ताज
इस्तीफा नहीं दिया तो बढ़ेगा आंदोलन , मुख्य चुनाव आयुक्त पर चिदंबरम ने बोला बड़ा हमला
केएल राहुल का धमाका: शतक जड़कर तोड़ा सूखा, द्रविड़ के 27 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी