मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ जारी घमासान के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दोटूक कहा है कि ज्ञानेश कुमार को हर हाल में इस्तीफा देना ही होगा।
अभी इस्तीफा देना ही बेहतर शनिवार को एक बातचीत के दौरान चिदंबरम ने दावा किया कि ज्ञानेश कुमार का पद पर बने रहना अब मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्हें अंततः इस्तीफा देना ही पड़ेगा। उनके लिए समझदारी इसी में है कि वे अभी स्वेच्छा से पद छोड़ दें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो इंडिया गठबंधन और अन्य समूहों द्वारा किया जा रहा विरोध और अधिक उग्र होगा।
कौन दे रहा है CEC को संरक्षण? जब चिदंबरम से पूछा गया कि आखिर ज्ञानेश कुमार को किसका संरक्षण प्राप्त है, तो उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट है कि कोई न कोई उनका बचाव कर रहा है। सरकार कभी खुद को इससे अलग कर लेती है तो कभी चुनाव आयुक्त के समर्थन में खड़ी नजर आती है। कोई तो है जो उन्हें पद न छोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, लेकिन अंततः उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
अन्य आयुक्तों पर भी नजर चुनाव आयोग के अन्य दो आयुक्तों, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी को लेकर चिदंबरम ने कहा कि फिलहाल उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में उनकी भूमिका भी संदेह के घेरे में आती है या गैरकानूनी पाई जाती है, तो कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
CEOs से सामने आने की अपील चिदंबरम ने राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों (CEOs) से भी आग्रह किया कि वे अब चुप न रहें। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के CEOs ने अपनी बात रखी है, जबकि ओडिशा के CEO ने इस्तीफा दे दिया है। कोर्ट द्वारा तलब किए जाने से पहले वे खुद सामने आएं और खुलासा करें कि उन्हें कौन से निर्देश दिए गए थे और कैसे उन पर अमल करवाया गया।
पूर्व वित्त मंत्री ने दोहराया कि SIR की पूरी प्रक्रिया ही गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि अधिकारी अपनी चुप्पी तोड़ें और बताएं कि क्या उन्होंने इन निर्देशों का विरोध किया था, जिसे चुनाव आयोग ने दरकिनार कर दिया।
#WATCH | Delhi: Former Union Minister and Congress MP P. Chidambaram says, ... If we know that the roles of the other two Election Commissioners are also doubtful or illegal, we will ask for their resignation. But at the moment, there is no evidence of that... If Gyanesh Kumar… pic.twitter.com/fNCVxvBK8F
— ANI (@ANI) October 3, 2026
कोहली बनने की कोशिश में फंसे अयूब: वैभव को चिढ़ाने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाई लताड़
जेब में फूटी कौड़ी भी नहीं, फिर मुंबई क्यों भागे थे अनिल अग्रवाल? वेदांता चेयरमैन ने खोला राज
बहादुरी की मिसाल: UAE के डिप्टी PM ने अस्पताल पहुंचकर घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की मुलाकात
गुरुग्राम की ऑटोमेटिक झाड़ू का सच: मशीन से ज्यादा चर्चा में सफाईकर्मियों की मेहनत!
एशियाड में भारत का 20वां गोल्ड: अमन सहरावत ने वर्ल्ड चैंपियन को पटखनी देकर रचा इतिहास
पिता ओमानी, मां सीरियाई और अलकायदा का समर्थक: कौन है फ्लाईदुबई के पायलट पर हमला करने वाला हमाम अल-हम्मामी?
हिंदू-मुस्लिम करना है तो पाकिस्तान जाओ : अभिजीत दीपके का विवादित बयान वायरल
ईरानी कप: पंत और सरफराज का फ्लॉप शो, रविचंद्रन स्मरण के शतक से शेष भारत मजबूत
विराट कोहली का शर्मनाक रिकॉर्ड: 19वीं बार गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन
अभिजीत दिपके के बिगड़े बोल पर बिफरे रामदास आठवले, बोले- दिमाग में चढ़ गई है हवा