भारत के लिए कुश्ती के मैट से बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अमन सहरावत ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। फाइनल में अमन ने उत्तर कोरिया के मौजूदा विश्व चैंपियन हान चोंग सोंग को 11-7 के अंतर से करारी शिकस्त दी।
आखिरी मिनट में पलटा पूरा मुकाबला मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का रहा। अमन ने शुरुआत में 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन जल्द ही उत्तर कोरियाई पहलवान ने वापसी करते हुए अमन को 6-7 से पीछे धकेल दिया। मैच का आखिरी मिनट निर्णायक साबित हुआ। अमन ने धैर्य बनाए रखते हुए काउंटर-अटैक किया और लगातार अंक बटोरकर स्कोर 11-7 कर दिया। उत्तर कोरिया ने फैसले को चुनौती भी दी, लेकिन तकनीकी समीक्षा के बाद जीत अमन के नाम रही।
विश्व चैंपियन को मात देकर स्वर्ण पर कब्जा अमन की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन को हराया है। 23 वर्षीय अमन ने साबित कर दिया है कि वे दुनिया के शीर्ष पहलवानों में शुमार हैं। इससे पहले हांगझोउ एशियन गेम्स (2022) में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, जबकि पेरिस ओलंपिक में भी उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था। अब एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है।
57 किग्रा वर्ग में भारत का पहला गोल्ड अमन सहरावत इस वजन वर्ग (57 किग्रा फ्रीस्टाइल) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस भार वर्ग में कड़ी प्रतिस्पर्धा मानी जाती है, लेकिन अमन ने अपनी तकनीक और रणनीति से इसे संभव कर दिखाया। यह उपलब्धि भारतीय कुश्ती के लिए एक मील का पत्थर है।
पदक तालिका में भारत की बढ़त अमन के इस स्वर्ण के साथ ही भारत की कुल पदक संख्या 82 हो गई है। पदक तालिका में अब भारत के पास 20 स्वर्ण, 26 रजत और 36 कांस्य पदक हैं। इस जीत के साथ ही भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर मजबूती से बना हुआ है। अमन का शानदार प्रदर्शन एशियन गेम्स 2026 में भारतीय दल के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आया है।
*A fightback for the ages 🥇🇮🇳
— Sony LIV (@SonyLIV) October 3, 2026
Aman Sehrawat turns the 57kg final around and grabs Asian Games gold 🤼🏻
Watch #AsianGames2026 LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork 📺📲 pic.twitter.com/g2ZwDTu18d
जंतर-मंतर पर बवाल: आतिशी-सौरभ भारद्वाज हिरासत में, पुलिस पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप
मुसहर कहकर दुत्कारा, अस्पताल के बाहर सड़क पर हुआ प्रसव; लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर नपे
कर्नाटक का सूखा: खरगे ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, 3705 करोड़ की मदद की मांग
यूपी से मानसून की विदाई: इस साल सामान्य से 8% ज्यादा हुई बारिश, जानें कैसा रहा मौसम का मिजाज
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मातम: दुर्गा प्रतिमा लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत
दिल्ली में गांधी जयंती पर बवाल की तैयारी: जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात
मिठाई के डिब्बे बनाने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास, सेकेंड हैंड धनुष से जीता गोल्ड
एशियन गेम्स: लवलीना बोरगोहेन का ऐतिहासिक बर्थडे गोल्ड , मैरीकॉम के क्लब में हुईं शामिल
यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर: स्वामी प्रसाद मौर्य का इंडिया गठबंधन में शामिल होने का ऐलान
जंतर-मंतर पर सियासी घमासान: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करते ही सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता हिरासत में