उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनावी मैदान में उतरेगी।
बीजेपी हटाओ, संविधान बचाओ है लक्ष्य मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य लक्ष्य बीजेपी हटाओ, देश बचाओ और संविधान बचाओ है। उन्होंने राहुल गांधी के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि वे लगातार दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे हैं। मौर्य ने कहा कि इसी साझा विचारधारा के साथ उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी है।
राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही विकल्प मौर्य ने जोर देकर कहा कि मौजूदा राजनीतिक स्थिति में राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। हालांकि, गठबंधन में शामिल होने का ऐलान हो चुका है, लेकिन सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह अभी मुलाकातों की शुरुआत है और भविष्य की रणनीति पर उचित समय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
स्वामी प्रसाद मौर्य का राजनीतिक सफर स्वामी प्रसाद मौर्य का राजनीतिक करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वे बसपा में अहम पदों पर रहने के अलावा मायावती सरकार में मंत्री भी रहे। इसके बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थामा और योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। बाद में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हुए, लेकिन अंततः उन्होंने अपनी अलग अपनी जनता पार्टी का गठन किया।
यूपी में बदलेंगे समीकरण? कुशीनगर की पडरौना सीट से विधायक रह चुके मौर्य का इंडिया गठबंधन में आना उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरणों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विपक्षी खेमे में उनकी एंट्री से अब सीटों को लेकर नए सिरे से माथापच्ची शुरू होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मौर्य का यह कदम आने वाले समय में राज्य की राजनीति में बड़ा प्रभाव डाल सकता है।
*#WATCH | दिल्ली | अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से अपनी मुलाकात पर कहा, राहुल गांधी SC-ST, OBC और अल्पसंख्यकों तथा देश से जुड़े सभी मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं। इन्हीं मुद्दों… pic.twitter.com/dbeGdWr7OO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2026
बिग बॉस 20: रीति तिवारी का सफर खत्म, मैरी कॉम ने अपनी दूसरी शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स में तिरंगे का दबदबा: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
एशियन गेम्स फाइनल: सैम अयूब की बदतमीजी का अभिषेक शर्मा ने दिया करारा जवाब, बल्ले से निकाला गुस्सा
मुसहर कहकर दुत्कारा, अस्पताल के बाहर सड़क पर हुआ प्रसव; लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर नपे
मुंबई: शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन के दौरान बुजुर्ग की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर की रिलीज टली, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
जश्न बना मातम: रग्बी फैंस की भीड़ में घुसी कार, 2 मासूमों समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल
पटना: पुलिस दीदी से बदसलूकी करने वाला गिरफ्तार, दो आरोपी अभी भी फरार
दिल्ली प्रदर्शन: पुलिस बस में चढ़ते छात्र पर बरसा मुक्का, वायरल वीडियो ने खड़ा किया बड़ा बवाल
शिवाजी पार्क में प्रदर्शन पड़ा भारी: अभिजीत दीपके समेत 500 लोगों पर FIR, चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ी जंग