एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। 3 अक्टूबर को निशिन के मैदान पर खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारतीय फैंस का उत्साह चरम पर है।
अभिषेक और तिलक की आतिशी बल्लेबाजी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मात्र 28 गेंदों में 3 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 61 रन कूट दिए। वहीं, निचले क्रम में तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर भारत को 211 रनों के विशाल स्कोर तक पहुँचाया।
पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिरा पानी 212 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत लड़खड़ा गई। हसन नवाज ने संघर्ष करते हुए 96 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का सहयोग नहीं मिला। पूरी पाकिस्तानी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 192 रन ही बना सकी और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
गेंदबाजों का घातक प्रदर्शन भारत की ओर से गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके और पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। दबाव में पूरी पाकिस्तानी टीम बिखरती नजर आई।
सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के लिए बधाइयों का सैलाब आ गया है। फैंस और खेल प्रेमियों ने पुरुष और महिला दोनों टीमों को डबल गोल्ड जीतने पर गर्व जताया है। न केवल आम जनता, बल्कि कई हस्तियों ने भी टीम इंडिया के संयम और शानदार प्रदर्शन की सराहना की है।
जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसे अपनी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। अब भारत के लिए यह एशियन गेम्स का सफर यादगार बन गया है, जहाँ क्रिकेट के मैदान पर भारत का परचम लहराया है।
Congratulations team India 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/a91w1Lb11b
— Upendra Naidu వెలమ (@UpendraNaidu369) October 3, 2026
पिता से 90 लाख ऐंठने के लिए रचा खुद के अपहरण का ड्रामा, बेटे की चालाकी पर भारी पड़ी पुलिस
यूपी की सियासत में हलचल: कांग्रेस और सपा मुस्लिम को बनाएं CM फेस , बोले ओपी राजभर
हमीरपुर कोर्ट परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: बेटी ने प्रेमी को चुना, तो मां ने सरेआम प्रेमी के पिता को चप्पलों से पीटा
मिठाई के डिब्बे बनाने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास, सेकेंड हैंड धनुष से जीता गोल्ड
वंदे भारत की ऐतिहासिक रफ्तार: चिनाब और अंजी पुलों पर 100 किमी/घंटा की गति से दौड़ी ट्रेन
बेज्जती हो गई भाई! : नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी को दारोगा जी ने गोद में उठाया, वीडियो वायरल
एशियन गेम्स: 17 साल की कुमकुम का गोल्डन निशाना, शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को दी मात
ताने झेलकर रिंग में उतरे, अब एशियन गेम्स में बने गोल्डन बॉय : अंकुश पंघाल की जादुई कहानी
जान बचाने वाले हीरो कैप्टन स्मित मच्छार से पीएम मोदी की बातचीत, साहस को किया सलाम
मैदान पर बचकाना हरकत: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर सैम अयूब ने किया अजीब सेलिब्रेशन