उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कोर्ट के बाहर एक मां का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब उनकी बेटी ने अपने प्रेमी के पक्ष में बयान दर्ज कराया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला? मामला हमीरपुर के बिंवार थाना क्षेत्र का है। 20 सितंबर को एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी, जो कानपुर के बिठूर का रहने वाला है। पुलिस ने बुधवार को युवती को बरामद किया और गुरुवार को उसे बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट में बेटी का फैसला, बाहर मां का हमला कोर्ट के अंदर युवती ने साफ कर दिया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। बेटी के इस बयान की भनक लगते ही बाहर खड़ी मां आपा खो बैठी। गुस्से से आगबबूला महिला ने कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद लड़के के पिता को दबोच लिया।
चप्पलों और लातों से की पिटाई वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला ने लड़के के पिता को पहले जोरदार थप्पड़ जड़े। इसके बाद वह रुकने के बजाय अपनी चप्पल उतारकर उसे पीटने लगी। इस दौरान महिला ने कई लातें भी मारीं। सरेआम हुई इस पिटाई के बाद महिला वहां मौजूद एक बोलेरो गाड़ी में बैठकर मौके से निकल गई।
पुलिस को शिकायत का इंतजार दिनदहाड़े सड़क पर हुई इस मारपीट को लेकर हड़कंप मच गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अब तक उन्हें किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
सीओ (सदर) यशपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन शिकायत न मिलने के कारण अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पक्ष शिकायत करता है, तो कानून के दायरे में रहकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
*🚨 हमीरपुर: प्रेमी युगल के भागने के बाद थाने के बाहर बवाल
— NCR पत्रिका (@ncrpatrika) October 2, 2026
➡️ प्रेमी युगल के घर से चले जाने के बाद दोनों पक्षों के परिजन बिंवार थाने पहुंचे।
➡️ थाने से बाहर निकलते ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
➡️ आरोप है कि युवती की मां ने युवक के पिता को पहले थप्पड़ मारा, फिर चप्पलों… pic.twitter.com/KYripf6opF
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 साल का सूखा खत्म कर जीता गोल्ड
जब CM सुक्खू को याद आई दादी-नानी की कहानियां: मासूम बच्ची के सवाल ने खोल दिए बचपन के यादों के झरोखे
मुझे वो दिल्ली चाहिए... : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ
एशियन गेम्स: 17 साल की कुमकुम का गोल्डन निशाना, शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को दी मात
एशियन गेम्स फाइनल: पाकिस्तान ने छोड़े आसान कैच, सोशल मीडिया पर छिड़ी पुरानी परंपरा की बहस
जंतर-मंतर पर बवाल: आतिशी-सौरभ भारद्वाज हिरासत में, पुलिस पर महिला प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी का गंभीर आरोप
वंदे भारत की ऐतिहासिक रफ्तार: चिनाब और अंजी पुलों पर 100 किमी/घंटा की गति से दौड़ी ट्रेन
मीठी नदी घोटाला: पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे अभिनेता डिनो मोरिया
ट्रंप की दक्षिण कोरिया को दो टूक: अलास्का गैस प्रोजेक्ट पर जल्द साइन करो वरना दोगुनी होगी कीमत
उत्तर कोरिया का खतरनाक शक्ति प्रदर्शन: दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान और अमेरिका में हाई अलर्ट