हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक अलग ही रूप हाल ही में रोहड़ू के चिड़गांव में देखने को मिला। मुख्यमंत्री वहां एक जनसभा और छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान स्कूली बच्चों के मासूम सवालों ने माहौल को बेहद भावुक और यादगार बना दिया।
क्या थी वह जादुई कहानी? संवाद के दौरान UKG की एक नन्ही छात्रा ने मुख्यमंत्री से ऐसा सवाल पूछा जिसने उन्हें भावुक कर दिया। उसने पूछा, जब आप छोटे थे, तो आपकी दादी या नानी आपको कौन सी कहानी सुनाती थीं?
इस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने मुस्कुराते हुए पुरानी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि सर्दियों की रातों में जब घर के बाहर अलाव जलता था, तब नानी कहानियों की पोटली खोलती थीं। उन्होंने बचपन में सुनी सात बहनों की कहानी का जिक्र किया और कहा कि आज भी वह बचपन हमारे भीतर कहीं न कहीं जीवित है।
स्कूल की नई इमारत के लिए 2 करोड़ की सौगात कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर भी बेझिझक बात की। एक छात्रा ने बताया कि स्कूल के CBSE से जुड़ने के कारण छात्रों की संख्या बढ़ गई है और अब कक्षाएं दो शिफ्ट में चलानी पड़ रही हैं।
बच्चों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रभाव से स्कूल की नई इमारत के लिए 2 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा कर दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर यह राशि कम पड़ी, तो सरकार और फंड भी उपलब्ध कराएगी ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
AI और भविष्य को लेकर छात्रों से चर्चा मुख्यमंत्री ने केवल कहानियों तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि छात्रों के गंभीर सवालों के भी जवाब दिए। जब एक छात्र ने AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के प्रभाव के बारे में पूछा, तो सुक्खू ने कहा कि टेक्नोलॉजी जरूरी है, लेकिन शिक्षा की मजबूत नींव ही उसे सही दिशा दे सकती है।
वहीं, राज्य की सबसे बड़ी चुनौती पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं से अच्छी शिक्षा के साथ-साथ स्वरोजगार की ओर बढ़ने का भी आह्वान किया।
एक बेटी ने स्कूल में बच्चों की बढ़ती संख्या के कारण बैठने की जगह कम पड़ने की बात रखी और नए सत्र से पहले नई बिल्डिंग की जरूरत बताई।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) October 1, 2026
नई बिल्डिंग बनाने की योजना तैयार करने में थोड़ा वक्त लगता है, लेकिन बच्चों की जरूरत को देखते हुए इसकी शुरुआत में देरी नहीं होगी। हम ऐसा प्रयास… pic.twitter.com/b8u3vyghOs
वर्ली का बदल जाएगा ट्रैफिक: नेहरू विज्ञान केंद्र-तारांगण फ्लाईओवर का काम तेज, 2027 की डेडलाइन तय
हनुमान जी ने बचा लिया : पीएम मोदी के सामने भावुक हुए जांबाज पायलट स्मित मच्छार, बोले- आप मेरे सबसे बड़े आदर्श
गांधी जयंती: बिहार सरकार का बड़ा मानवीय निर्णय, 44 कैदी होंगे रिहा
जंतर-मंतर पर बवाल: प्रदर्शन के बीच महिला सड़क पर लेटी, बोली- विजय थलपति को गले लगाना है
चीन सीमा पर भारत का मास्टर स्ट्रोक : लद्दाख में बनेगी 150 किमी लंबी रणनीतिक सड़क
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, एकतरफा फैसलों पर होगी सुनवाई
कैप्टन स्मित माछर को मिले अशोक चक्र: मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
एशियन गेम्स में लवलीना का गोल्डन जन्मदिन: रिंग में चीन को धूल चटाकर खुद को दिया यादगार तोहफा
DSP बनने का सपना, हाथ में गोल्ड मेडल: एशियन गेम्स जीतकर लौटीं गोल्डन गर्ल प्राची का भव्य स्वागत
यूपी कांग्रेस का नया चेहरा: क्या मोना मिश्रा थामेंगी कमान? 2027 के लिए यह है कांग्रेस का मास्टर प्लान