जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया है। अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं लवलीना ने महिलाओं की 75 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में चीन की बाओ जियाई को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
खुद को दिया जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा जीत के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लवलीना ने कहा, यह मेरे लिए बेहद खास पल है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं अपने जन्मदिन पर खुद को इतना बड़ा तोहफा दे पाई। मेरा एकमात्र लक्ष्य मेडल का रंग बदलना था, और आज गोल्ड जीतकर मैंने वह पूरा कर लिया है।
केक काटकर मनाया जश्न जीत के तुरंत बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लवलीना जापान में अपने साथी एथलीटों और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह की मौजूदगी में गोल्ड मेडल के साथ अपना बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इस उपलब्धि और सेलिब्रेशन को खूब पसंद कर रहे हैं।
इतिहास रचने वाली पहली भारतीय महिला इस जीत के साथ लवलीना एशियन गेम्स के इतिहास में दो बार फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं। इससे पहले वे सिल्वर मेडल जीत चुकी थीं। मैरी कॉम के बाद एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली वह भारत की दूसरी महिला मुक्केबाज हैं। बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि लवलीना आज देश की लाखों लड़कियों के लिए एक बड़ी रोल मॉडल बन चुकी हैं।
पूरे देश में जश्न का माहौल लवलीना की इस ऐतिहासिक जीत पर सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा है। यूजर्स उनकी मेहनत, धैर्य और आक्रामकता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि पिछली बार गोल्ड से चूकने वाली लवलीना ने इस बार पूरे दमखम के साथ वापसी की और चीनी मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में हराकर तिरंगे का मान बढ़ाया। उनके इस यादगार जन्मदिन की चर्चा हर तरफ हो रही है।
#WATCH | Nagoya, Japan | Indian boxer Lovlina Borgohain, who won a gold medal in the women s 75kg category at the Asian Games 2026 today, celebrates her birthday with fellow athletes in the presence of Ajay Singh, President of the Boxing Federation of India pic.twitter.com/aCqIiYimET
— ANI (@ANI) October 2, 2026
ईरानी कप 2026: ऋषभ पंत का फ्लॉप शो, रेस्ट ऑफ इंडिया की पारी लड़खड़ाई
बिग बॉस 20: सलमान खान के आने से पहले ही खेल खत्म! इन तीन कंटेस्टेंट्स ने मिलकर रीति तिवारी को घर से निकाला
नई दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम मोहन यादव, 2027 के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता
IND vs WI: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, मुल्लांपुर में पहली बार गूंजेगा वनडे का शोर
पिकनिक बनी मातम: महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर डूबे 8 छात्र, समुद्र की गहराई ने ली जान
एशियन गेम्स 2026: टेबल टेनिस-स्क्वैश में दोस्ती, पर क्या क्रिकेट में बरकरार रहेगी नो हैंडशेक पॉलिसी ?
भारतीय पायलट की बहादुरी और सऊदी की दरियादिली पर क्यों जल रहे कट्टरपंथी?
गांधी जयंती: बापू को नमन, अहिंसा के संकल्प के साथ देश ने याद किए दो महान महापुरुष
महानदी जल विवाद: अमित शाह की मध्यस्थता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच सुलह की उम्मीदें जगीं
ODI वर्ल्ड कप 2027 का बिगुल बजा: 14 टीमें, 57 मुकाबले और भारत-पाक की महाजंग का पूरा शेड्यूल