शनिवार को दिल्ली की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला। आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता और चर्चित चेहरा प्रियंका कक्कड़ ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पुरानी दिल्ली की तलाश में कांग्रेस में आईं प्रियंका पार्टी बदलने के बाद प्रियंका कक्कड़ ने अपने फैसले के पीछे का मुख्य कारण बताया। उन्होंने कहा कि वह उस दिल्ली को वापस लाना चाहती हैं जिसमें वह बड़ी हुई हैं। उनके अनुसार, बचपन की वह दिल्ली साफ-सुथरी, हरी-भरी और प्रगतिशील थी। उन्होंने दावा किया कि अब उन्हें यकीन है कि ऐसी दिल्ली कांग्रेस ही बना सकती है।
राहुल गांधी पर जताया भरोसा कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रियंका ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने राहुल गांधी को देश का सबसे विश्वसनीय नेता बताते हुए कहा कि वह इकलौते ऐसे नेता हैं जिन्होंने कभी कैमरे के सामने झूठ के आंसू नहीं बहाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को नीचा दिखाने के लिए पूरी मशीनरी जुटी रही, लेकिन वह चट्टान की तरह अडिग रहे।
केजरीवाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप आम आदमी पार्टी छोड़ने के सवाल पर प्रियंका काफी मुखर नजर आईं। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर पुराने वादे भूलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में कहा गया था कि बंगला और गाड़ी नहीं लेंगे , लेकिन अब प्राइवेट चॉपर का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, इतना सब होने के बाद अब मैं पार्टी का बचाव नहीं कर सकती।
आप के कामकाज पर उठाए सवाल प्रियंका ने पार्टी के अंदरूनी हालात पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने देश के बुद्धिजीवी लोगों को अपने साथ तो जोड़ा, लेकिन उन्हें संभाल नहीं पाई। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पार्टी में ऐसे लोगों को लाया जा रहा है जिन्होंने बूथ लेवल पर कभी काम नहीं किया है। साथ ही, उन्होंने बाहर से आए लोगों को बंगला और गाड़ी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए।
Ex-MLA Kejriwal, it s done bro pic.twitter.com/ZAR1fQaKlZ
— Apickopiko (@Apickopiko) October 3, 2026
समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मातम: दुर्गा प्रतिमा लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत
गोल्डी बराड़ बनकर रंगदारी वसूलने वाला गैंग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड आरिफ समेत 4 दबोचे गए
विराट कोहली का शर्मनाक रिकॉर्ड: 19वीं बार गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन
जान बचाने वाले हीरो कैप्टन स्मित मच्छार से पीएम मोदी की बातचीत, साहस को किया सलाम
रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन का बड़ा बयान: पीएम मोदी के शांति फॉर्मूले से प्रभावित हुए रूसी राष्ट्रपति
अब उंगलियां नहीं, कीबोर्ड आएगा आपकी पास: Google का अनोखा Kurukuru कीबोर्ड
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तानी गेंदबाज की शर्मनाक हरकत, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर किया ट्रोल
सीजेपी का जेल भरो आंदोलन : मुंबई से ही क्यों शुरू हुई जंग? अभिजीत दीपके ने बताया दिल्ली और महाराष्ट्र का कनेक्शन
पंजाब कांग्रेस में बदलाव: परगट सिंह ने सचिन पायलट के साथ बनाई नई रणनीति
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक धमाका: सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त