बेज्जती हो गई भाई! : नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी को दारोगा जी ने गोद में उठाया, वीडियो वायरल
News Image

लखनऊ: विरोध प्रदर्शनों के दौरान अक्सर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी देखने को मिलती है, लेकिन राजधानी लखनऊ की सड़कों से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध के दौरान दारोगा जी का अनोखा एक्शन चर्चा का विषय बन गया है।

नारेबाजी के बीच दारोगा जी का पिक एंड ड्रॉप वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद शर्ट पहने एक युवक पूरी ऊर्जा के साथ नारेबाजी कर रहा था। माहौल गरमाया हुआ था और वह लगातार अपनी मांग दोहरा रहा था। तभी मौके पर मौजूद दारोगा जी ने बिना किसी बहस में पड़े, युवक को सीधे अपने दोनों हाथों में बच्चे की तरह गोद में उठा लिया। युवक हवा में लटकते हुए भी नारे लगाता रहा, जबकि दारोगा जी उसे बेफिक्र अंदाज में सड़क के दूसरे किनारे खड़ी पुलिस बस की ओर ले गए।

मूकदर्शक बनी रही भीड़ दारोगा जी ने प्रदर्शनकारी को गोद में उठाकर काफी दूर तक पैदल वॉक की और फिर बस के पास ले जाकर सुरक्षित नीचे उतार दिया। इस पूरे वाकये को वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। अचानक हुए इस ड्रामे को देखकर आसपास खड़े लोग हैरान रह गए। नारे लगाने वाले युवक का जोश और दारोगा जी की फुर्ती का यह मेल इंटरनेट पर छा गया है।

यूजर्स ने लिए मजे, कहा- बेज्जती भी ठीक नहीं वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। लोग दारोगा जी के इस अंदाज पर जमकर चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, भाई की इतनी बेज्जती भी ठीक नहीं है, नारेबाजी करते-करते झूला झूल लिया।

वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे पिक एंड ड्रॉप सर्विस का नाम दिया है। जहां कुछ लोग इसे पुलिस की सख्ती से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं अधिकांश लोग इस घटना को बेहद फिल्मी और अजीबोगरीब बता रहे हैं। यह वीडियो अब विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मुसहर कहकर दुत्कारा, अस्पताल के बाहर सड़क पर हुआ प्रसव; लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर नपे

Story 1

मैं घायल था, लेकिन यात्रियों को मरने नहीं दे सकता था : पीएम मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छर

Story 1

मिशन 2027: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का महा-अभियान , जानिए किन टीमों से होगी टक्कर

Story 1

मीठी नदी घोटाला: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया गिरफ्तार, 8 घंटे की पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Story 1

जंतर-मंतर पर बवाल: आतिशी-सौरभ भारद्वाज हिरासत में, पुलिस पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप

Story 1

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के बीच अभिजीत दीपके की अमित शाह को सीधी चेतावनी, गरमाई सियासत

Story 1

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर मातम: दुर्गा प्रतिमा लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत

Story 1

# H1: मिठाई के डिब्बे बनाने वाले की बेटी ने रचा इतिहास, दादी के 3000 रुपये से शुरू हुआ सफर अब सीधा ओलंपिक पर!

Story 1

ओहायो के हिंदू मंदिर पर अचानक बरसीं ईंटें: पूजा के दौरान हुआ हमला, मची अफरा-तफरी

Story 1

बिहार में बाढ़ का तांडव: 6 जिलों में 2 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 41 टीमें तैनात