गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एम्स थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 18, झरना टोला से भाजपा पार्षद रामनाथ निषाद की बाइक उनके कार्यालय के बाहर से चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि पूरी वारदात महज 30 सेकंड के भीतर पूरी हो गई।
क्या है मामला? घटना एक अक्टूबर की रात करीब नौ बजे की है। पार्षद रामनाथ निषाद अपने कार्यालय के अंदर स्थानीय लोगों के साथ चर्चा कर रहे थे। उन्होंने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी। जब काम खत्म करने के बाद वे बाहर आए, तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
CCTV में कैद हुई पूरी साजिश मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो घटना का चौंकाने वाला सच सामने आया। फुटेज में एक युवक और एक युवती संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। युवक ने काली टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी और उसके हाथ में एक प्लास्टिक का थैला था।
30 सेकंड में ऐसे दिया अंजाम कैमरे में दिख रहा है कि युवक ने सबसे पहले अपना थैला युवती को पकड़ाया। युवती आगे निकल गई और युवक बाइक के पास पहुंचा। बहुत ही सफाई से उसने बाइक स्टार्ट की और वहां से रफूचक्कर हो गया। कुछ दूर जाकर उसने आगे खड़ी युवती को भी अपनी बाइक पर बैठाया और दोनों तेज रफ्तार में फरार हो गए।
पुलिस की जांच जारी अंदर बैठे पार्षद और लोगों को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि बाहर क्या हो रहा है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत है। पुलिस ने पार्षद की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। अब फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवक-युवती की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
आस-पास के अन्य कैमरों की मदद से पुलिस उनके भागने के रास्ते का पता लगा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बाइक बरामद कर ली जाएगी।
*गोरखपुर में भाजपा पार्षद की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक पार्षद के ऑफिस के पास आता दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि युवक पहले अपना थैला एक युवती को पकड़ा देता है। इसके बाद युवती वहां से आगे बढ़ जाती… pic.twitter.com/Il4QqhqcGq
— shukrawaar dg (@ShukrawaarD) October 2, 2026
एशियन गेम्स में परवीन हुड्डा का पंच, भारत को दिलाया बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड
प्रेमानंद महाराज का आश्रम फिर विवादों में: शिष्य की मौत के बाद तीन और लोग लापता, परिजनों का फूटा गुस्सा
एलन मस्क का बड़ा झटका: 4 बच्चों की मां शिवोन ज़िलिस से हुआ ब्रेकअप, पोस्ट में छलका दर्द
कवर्धा में मूसलाधार बारिश का वरदान : सरोदा बांध ने तोड़ा रिकॉर्ड, पानी की किल्लत से मिली बड़ी राहत
कबाड़ी से अरबपति बनने का सफर: अनिल अग्रवाल खोलेंगे अपनी कामयाबी के अनसुने राज
‘केजरीवाल के वादे झूठे थे...’, AAP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं प्रियंका कक्कड़ का बड़ा हमला
दिल्ली में मंत्रणा: छत्तीसगढ़ की नई प्रभारी स्मृति ईरानी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर के विकास पर चर्चा
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शर्मनाक घटना: बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को डंडों से पीटा, तीन खच्चर संचालकों पर केस
मराठी अस्मिता का महापर्व: दिग्गज नेताओं ने अभिजात भाषा दिवस पर दी शुभकामनाएं
आसमान से बरसा आग का गोला , ग्रीनलैंड में कैद हुआ रहस्यमयी नज़ारा