उत्तर भारत में मॉनसून की विदाई के साथ मौसम करवट ले रहा है। जहां एक तरफ सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है, वहीं मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
राजधानी दिल्ली में फिलहाल राहत बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 5 और 6 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 7 से 9 अक्टूबर के बीच हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, सीतापुर, बलरामपुर, संतकबीर नगर, मऊ, प्रयागराज, कानपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, आगरा, मथुरा, मेरठ और गाजियाबाद शामिल हैं। बिहार के विभिन्न इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।
पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बरसात का दौर जारी रहने की उम्मीद है।
दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रहेगा। उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन, चंबा, हमीरपुर और बिलासपुर में आंधी का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
*Withdrawal of southwest Monsoon (Annexure I):
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 4, 2026
❖ The line of withdrawal of Southwest Monsoon continues to pass through 27.5°N/86.5°E, Supaul, Ranchi,
Raipur, Brahmapuri, Parbhani, Baramati, Harnai and 17.5°N/71.8°E.
Weather Systems, Forecast and Warnings :
❖ An upper air… pic.twitter.com/hra0ugvzZU
प्लेटफार्म नंबर 4 बनी डिलीवरी रूम , आरपीएफ की तत्परता से किलकारी से गूंजा भुवनेश्वर स्टेशन
# ठाकरे ब्रदर्स की अनोखी मुहिम: पार्टी झंडे का त्याग, सिर्फ तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे उद्धव-राज
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी: एसीपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु के पैर? वायरल वीडियो पर स्वामी सतीशाचार्य ने तोड़ी चुप्पी
रियाद दहला: हूती विद्रोहियों ने अरामको रिफाइनरी को बनाया मिसाइल और ड्रोन हमले का निशाना
IND vs WI: सीरीज जीत के बावजूद शर्मनाक हार, ये 5 खिलाड़ी बने टीम इंडिया की विफलता की वजह
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में हाहाकार: 12 हजार का कमरा, घंटों जाम में फंसी जिंदगी
यूपी में मिशन 2027 की तैयारी: BJP ने बदली अपनी मीडिया टीम, 56 दिग्गजों को सौंपी कमान
गुजरात: CNG भरते समय कार का टैंक फटा, धमाके से दहल गया पेट्रोल पंप
क्या वीडियो कॉल पर कोई इंसान है या AI? Griffin ने तोड़ा भ्रम, देख कर चौंक जाएंगे आप