नैनीताल से शिमला तक पर्यटकों का सैलाब तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते नैनीताल से लेकर शिमला और बद्रीनाथ तक के हिल स्टेशनों पर पर्यटकों का भारी दबाव देखा जा रहा है। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें हैं और बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं बची है। अचानक उमड़ी इस भीड़ ने पहाड़ों की यातायात और होटल व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है।
नैनीताल में कमरों के लिए मारामारी सरोवर नगरी नैनीताल के सभी होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस पूरी तरह पैक हो चुके हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि देर रात तक पर्यटक दर-दर भटकने को मजबूर दिखे। कई परिवारों को कमरा न मिलने पर झील किनारे या अपनी गाड़ियों में ही रात बितानी पड़ी। आलम यह है कि सामान्य दिनों में जो कमरे सस्ते मिल जाते थे, उनके लिए अब 10 से 12 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। पर्यटकों ने होटल संचालकों पर मनमानी वसूली के आरोप भी लगाए हैं।
सड़कों पर रेंगते वाहन नैनीताल के भवाली, गरमपानी और कैंची धाम मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कालाढूंगी और हल्द्वानी रोड पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है। पर्यटकों के भारी दबाव के कारण भवाली से लेकर कैंची धाम तक हर तरफ जाम का नजारा है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिमला और बद्रीनाथ में भी बुरा हाल हिमाचल की राजधानी शिमला में भी पर्यटकों का सैलाब उमड़ा है। बीते 24 घंटों में यहाँ 7 हजार से ज्यादा पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। तारादेवी से शिमला के बीच महज तीन किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को एक घंटा लग रहा है। वहीं, बद्रीनाथ मार्ग पर जोशीमठ से विष्णुप्रयाग के बीच 9 किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। यहाँ आधे घंटे का रास्ता तय करने में लोगों को 3 घंटे तक का समय लग रहा है।
ट्रैफिक और व्यवस्था पर सवाल पहाड़ों में अचानक उमड़ी यह भीड़ अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्यों लोग हर बार वीकेंड पर इन्हीं चुनिंदा जगहों का रुख करते हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव हो जाता है। भारी महंगाई और जाम के बावजूद सैलानियों का यह सैलाब हिल स्टेशनों की सहनशक्ति की परीक्षा ले रहा है।
*Don’t understand why people knowingly put themselves and their families in such trouble just because a holiday falls on a Friday or Monday.
— Aaraynsh (@aaraynsh) October 3, 2026
Everyone rushes Rishikesh, Manali, Nainital etc. pays 2–3x for rooms, inflated taxi and food prices, can’t find a room and ends up sleeping… pic.twitter.com/ZvPxWnaNTN
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु के पैर? वायरल वीडियो पर स्वामी सतीशाचार्य ने तोड़ी चुप्पी
सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी: गर्ल्स हॉस्टल मेस के खाने में कीड़ा और प्लास्टिक मिलने से छात्रों में आक्रोश
यूपी में मिशन 2027 की तैयारी: BJP ने बदली अपनी मीडिया टीम, 56 दिग्गजों को सौंपी कमान
अमृतसर में थर्राया सोशल मीडिया: मशहूर इन्फ्लुएंसर मैड संधू की सरेआम गोली मारकर हत्या
# ठाकरे ब्रदर्स की अनोखी मुहिम: पार्टी झंडे का त्याग, सिर्फ तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे उद्धव-राज
रियाद दहला: हूती विद्रोहियों ने अरामको रिफाइनरी को बनाया मिसाइल और ड्रोन हमले का निशाना
2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट तैयार: न्यूजीलैंड सीरीज से तय होगी टीम इंडिया की सूरत
मुलाकात बहुत सुखद रही... पीएम मोदी और हरियाणा बीजेपी विधायकों की सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ?
स्कूल में शराबी शिक्षक का हंगामा: पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी और वेतन का मुद्दा गरमाया
नहीं रहे सिनेमा के जादुई निर्देशक: सिंगीतम श्रीनिवास राव का 95 वर्ष की आयु में निधन