प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों के साथ एक अहम बैठक की। करीब एक घंटे तक चली इस उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल रहे।
विकास और जनकल्याण पर जोर बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए इसे अत्यंत सुखद बताया। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रशासनिक कामकाज और राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्य रूप से जनता की बेहतर सेवा और जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने पर मंथन किया गया।
खिलाड़ियों से लेकर किसानों तक मुद्दे सूत्रों के अनुसार, बैठक में केवल राजनीतिक ही नहीं बल्कि प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर भी बात हुई। इसमें हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियों, किसान कल्याण और राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री सैनी ने क्या कहा? बैठक के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा के प्रति विशेष स्नेह है। उन्होंने कहा, पीएम ने हमें सेवा का मार्ग दिखाया है। हमारे लिए राजनीति केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के दुख-सुख में शामिल होना है। अब हमारे सभी विधायक और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति यह बैठक हरियाणा बीजेपी में हालिया संगठनात्मक बदलावों के बाद बेहद अहम मानी जा रही है। स्मृति ईरानी को हरियाणा का नया प्रभारी और डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह पहली बड़ी बैठक थी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भी चर्चा हुई। इसमें पंजाब की सीमा से सटे हरियाणा के जिलों में पार्टी गतिविधियों को तेज करने और वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने की रणनीति पर विशेष ध्यान दिया गया।
आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों से मुलाकात बहुत सुखद रही।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 3, 2026
उनसे कई विषयों पर बेहद सार्थक संवाद हुआ।
बैठक में जनता-जनार्दन की बेहतर से बेहतर सेवा के साथ ही जनकल्याण के लिए और प्रभावी तरीके से काम करने पर भी चर्चा हुई।@BJP4Haryana pic.twitter.com/Jp3yA8hR8K
दक्षिण चीन सागर में भिड़े फिलीपींस और चीन: चीनी जासूसी जहाज को खदेड़ने के लिए मनीला का कड़ा एक्शन
बेज्जती हो गई भाई! : नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी को दारोगा जी ने गोद में उठाया, वीडियो वायरल
फ्लाईदुबई कॉकपिट हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत में सुधार, दूतावास ने दी जानकारी
मुलाकात बहुत सुखद रही... पीएम मोदी और हरियाणा बीजेपी विधायकों की सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ?
यूपी का ट्रिपल कार्ड : 40 साल पुराने फॉर्मूले से कांग्रेस का बड़ा दांव, क्या 2027 में बदलेगी तस्वीर?
यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर को छोड़ राहुल गांधी की शरण में क्यों आए स्वामी प्रसाद मौर्य?
एशियन गेम्स 2026: भारत का हॉकी में दबदबा, मलेशिया को रौंदकर फिर जीता गोल्ड, LA ओलंपिक का टिकट पक्का
IND vs WI: केएल राहुल का तूफानी शतक और रोहित का ऐतिहासिक कारनामा, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रनों का विशाल लक्ष्य
अब छत्तीसगढ़ महतारी का उपयोग करना होगा महंगा, कलाकार को मिला कॉपीराइट का अधिकार
कॉकपिट में हमले के बावजूद बचाई 174 यात्रियों की जान, दुबई के क्राउन प्रिंस ने भारतीय पायलट को कहा हीरो