उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में शनिवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जब अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात कर इंडिया गठबंधन में शामिल होने का औपचारिक ऐलान कर दिया।
ओवैसी और चंद्रशेखर से दूरी क्यों? स्वामी प्रसाद मौर्य ने हाल ही में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद से मुलाकात की थी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि मौर्य मुस्लिम-ओबीसी वोट बैंक के सहारे यूपी में एक तीसरा मोर्चा बना सकते हैं। लेकिन अचानक राहुल गांधी के पास जाने के पीछे उनकी बदली हुई रणनीति साफ झलकती है।
बीजेपी हटाओ का नया मिशन मुलाकात के बाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य बीजेपी को हटाना और संविधान को बचाना है। राहुल गांधी जिस तरह पिछड़े और दलितों की आवाज उठा रहे हैं, हम यूपी में उसी विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।
मौर्य का दांव और वोट बैंक का गणित यूपी चुनाव में मौर्य-शाक्य-कुशवाहा वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभाता है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड की करीब 30-40 सीटों पर इस वर्ग का दबदबा है। स्वामी प्रसाद मौर्य इसी कैडर को एकजुट कर अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिश में हैं।
सपा के लिए बढ़ेगी चुनौती समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़ने के बाद अखिलेश यादव से मौर्य की दूरियां जगजाहिर हैं। अब कांग्रेस के जरिए गठबंधन में एंट्री लेकर मौर्य एक तीर से दो निशाने साध रहे हैं। एक ओर वे सीधे सपा के साथ सीट शेयरिंग पर मोलभाव करने की स्थिति में आ गए हैं, तो दूसरी ओर वे खुद को गैर-यादव ओबीसी वर्ग के सबसे आक्रामक चेहरे के रूप में पेश कर रहे हैं।
गठबंधन का समीकरण क्या बदलेगा? अगर मौर्य अलग चुनाव लड़ते, तो विपक्षी वोटों में बिखराव तय था। अब उनके इंडिया ब्लॉक में आने से कांग्रेस और सपा को वोट बैंक एकजुट रहने की उम्मीद है। हालांकि, सवाल यह है कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन में मौर्य की पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? 2027 के यूपी रण में मौर्य की यह सियासी बिसात गेम चेंजर साबित होगी या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।
#WATCH | Delhi: After meeting Congress MP and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Apni Janta Party National President Swami Prasad Maurya says, Apni Janta Party will now be part of the INDIA alliance... Apni Janata Party will join the INDIA alliance. Details regarding the future course… pic.twitter.com/c5x7EVzAEn
— ANI (@ANI) October 3, 2026
WCL 2026: युवराज बनाम वार्नर, आज शारजाह में दिग्गजों की जंग; जानें कब-कहां देखें मैच
इरानी कप: 22 नो-बॉल और एक बड़ी चूक; गेंदबाज की लापरवाही से मैच का पासा पलटा
वीकेंड पर पहाड़ों में पर्यटकों का सैलाब, घंटों जाम में फंसे रहे लोग
अजय राय की विदाई: यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव का मास्टरस्ट्रोक या सियासी भूल?
हिंगोली में भूकंप का डबल अटैक: 2 घंटे में कांपी धरती, तेज गड़गड़ाहट से सहमे लोग
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स: युवराज और धवल के दम पर इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल
थलाइवा के सम्मान में झुके धनुष: जेलर 2 से टकराने से बची ओम , मेकर्स ने बदली रिलीज डेट
यात्रा हुई आसान: त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा, इस ट्रेन के फेरे बढ़े; जानें नई तारीख और स्टॉपेज
तेज प्रताप यादव को लुभाने के लिए सारा गुरपाल ने पार की हदें, गोद में बैठकर किया डांस
यूपी की सियासत में हलचल: राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, INDIA गठबंधन में एंट्री, अब सीटों पर होगा घमासान?