महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में शनिवार सुबह घबराहट और दहशत का माहौल रहा। जिले में महज दो घंटे के भीतर भूकंप के दो झटकों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। औंढा नागनाथ तहसील मुख्य रूप से इन झटकों का केंद्र रही।
तेज आवाज के साथ पहला झटका जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, भूकंप का पहला झटका सुबह 7:46 बजे महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि झटका महसूस होने से ठीक पहले जमीन के अंदर से किसी भयंकर धमाके या तेज गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुनाई दी। इसका केंद्र गढ़ला गांव में जमीन से करीब 7 किलोमीटर की गहराई में था।
दो घंटे बाद फिर डोली धरती लोग पहले झटके के खौफ से संभल भी नहीं पाए थे कि करीब दो घंटे बाद धरती एक बार फिर कांप उठी। दूसरा झटका पहले के मुकाबले अधिक शक्तिशाली था और इसकी तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। यह झटका इतना तेज था कि वसमत और औंढा नागनाथ तहसील के आसपास के इलाकों में घरों में बर्तन, पंखे और खिड़कियां हिलने लगीं। डर के मारे लोग सुरक्षा के लिए खुले मैदानों और सड़कों पर आ गए।
प्रशासन की नजर, फिलहाल कोई नुकसान नहीं राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। जिला प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है।
हिंगोली में बार-बार आते भूकंप से चिंता हिंगोली जिले में पिछले कुछ महीनों से भूकंपीय गतिविधियां बढ़ गई हैं, जिससे नागरिकों में चिंता का माहौल है। इससे पहले 25 जुलाई को भी शाम 6:50 बजे यहां 3.1 तीव्रता का भूकंप आया था। बार-बार धरती कांपने की इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों की नींद उड़ा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि हिंगोली क्षेत्र में इस तरह के हल्के और मध्यम तीव्रता के झटके चिंता का विषय हैं।
२/२ pic.twitter.com/r5nEUrJFXf
— District Information Office, Hingoli (@InfoHingoli) October 3, 2026
स्वर्ण पदकों की गूंज: एशियन गेम्स में पाकिस्तान को धूल चटाकर टीम इंडिया बनी चैंपियन
कर्नाटक का सूखा: खरगे ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, 3705 करोड़ की मदद की मांग
मैं घायल था, लेकिन यात्रियों को मरने नहीं दे सकता था : पीएम मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छर
बाली में बड़ा हादसा: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा
ओमान में बैन, फिर भी उड़ा रहा था विमान! फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट की डरावनी कुंडली
भारत-पाक महामुकाबले में बेबी सेलिब्रेशन का ड्रामा: सैम अय्यूब की हरकत पर भड़के भारतीय बल्लेबाज, ऐसे लिया बदला
केजरीवाल को दिल्ली में बड़ा झटका: AAP की तेजतर्रार प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ
यूपी की सियासत में हलचल: कांग्रेस और सपा मुस्लिम को बनाएं CM फेस , बोले ओपी राजभर
एशियन गेम्स फाइनल: भारत की तूफानी बल्लेबाजी, पाकिस्तान के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़
बाली में अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ बड़ा हादसा: स्पाइन में फ्रैक्चर, सर्जरी के लिए मुंबई लाई गईं एक्ट्रेस