दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 170 यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले को-पायलट की पहचान हमाम अल-हम्मामी (Hamam Al-Hammami) के रूप में हुई है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से ही आरोपी का पुराना बैकग्राउंड और उसकी संदिग्ध गतिविधियां जांच एजेंसियों के लिए सिरदर्द बन गई हैं।
कौन है हमाम अल-हम्मामी? ओमानी नागरिक हमाम अल-हम्मामी ने ओमान एयर में करीब सात साल तक काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके कट्टरपंथी विचारों और सुरक्षा जोखिम के कारण ओमान सरकार ने उसे नौकरी से निकाल दिया था और उसके उड़ान भरने पर पाबंदी लगा दी थी। बावजूद इसके, आठ महीने पहले फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर रख लिया और यूएई-इजरायल जैसे संवेदनशील रूट पर तैनात कर दिया।
आतंकी कनेक्शन के संकेत घटना के कुछ ही घंटों बाद हमाम के सोशल मीडिया अकाउंट्स से चौंकाने वाली पोस्ट सामने आईं। इनमें इजराइली एयरलाइंस के विमानों को निशाना बनाने वाले वीडियो और अल-कायदा सरगना अयमन अल-जवाहिरी के साथ-साथ सुसाइड बॉम्बर की तस्वीरें शामिल थीं। ये पोस्ट स्पष्ट संकेत देते हैं कि हमला अचानक नहीं, बल्कि पूर्व-नियोजित था।
कॉकपिट में मौत का खेल उड़ान के दौरान हमाम ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसने बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को तेजी से जमीन की तरफ मोड़ दिया, ताकि इसे क्रैश किया जा सके। गनीमत रही कि घायल कैप्टन ने बहादुरी दिखाते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व रिजर्व पायलट की मदद से हमलावर को काबू कर लिया गया।
सऊदी अरब में हुई इमरजेंसी लैंडिंग विमान को तुरंत सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। कैप्टन स्मित और अन्य क्रू सदस्यों की सूझबूझ से 170 से अधिक यात्रियों की जान बच गई। सऊदी अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हवाले कर दिया है, जहां अब इस आतंकी पहलू की गहन जांच की जा रही है।
सिस्टम की बड़ी चूक इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस पायलट को उसके अपने देश में सुरक्षा कारणों से बैन कर दिया गया था, उसे फ्लाईदुबई जैसी एयरलाइन ने कैसे नौकरी दी? क्या सुरक्षा जांच में लापरवाही हुई या आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने में कामयाबी हासिल की? इन तमाम सवालों के जवाब अब जांच रिपोर्ट में ही मिल पाएंगे।
🔴 BREAKING: The flydubai co-pilot has been identified as Hamam Alhamami, according to Al Arabiya English sources. pic.twitter.com/Tz0U1whKyT
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) October 2, 2026
जलालाबाद DSP दफ्तर पर सरेआम फायरिंग, 2 हमलावर गिरफ्तार; दहशत का माहौल
मीठी नदी घोटाला: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया गिरफ्तार, 8 घंटे की पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बेज्जती हो गई भाई! : नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी को दारोगा जी ने गोद में उठाया, वीडियो वायरल
जंतर-मंतर पर बवाल: आतिशी और सौरभ भारद्वाज हिरासत में, पुलिस पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शर्मनाक घटना: बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को डंडों से पीटा, तीन खच्चर संचालकों पर केस
एशियाई खेलों में कुमकुम मोहोद का ऐतिहासिक धमाका, तीरंदाजी में जीता स्वर्ण पदक
विलागर के एक वीडियो ने बदली तस्वीर, बेंगलुरु के इंदिरा नगर में रातोरात ठीक हुए टूटे फुटपाथ
हमीरपुर कोर्ट परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: बेटी ने प्रेमी को चुना, तो मां ने सरेआम प्रेमी के पिता को चप्पलों से पीटा
गांधी जयंती विशेष: जब बापू ने बलौदाबाजार में तोड़ी छुआछूत की दीवारें, दलितों के साथ मंदिर में किया प्रवेश
मिशन 2027: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का महा-अभियान , जानिए किन टीमों से होगी टक्कर