एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच घमासान जारी है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में खेल से ज्यादा एक बेबी सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने मैदान पर तनाव को बढ़ा दिया।
सैम अय्यूब का तंज और बेबी सेलिब्रेशन भारतीय पारी के तीसरे ओवर में पाकिस्तानी स्पिनर सैम अय्यूब ने ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया। वैभव रिवर्स स्वीप खेलने के प्रयास में विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। विकेट लेते ही अय्यूब ने सरेआम बेबी सेलिब्रेशन किया। उन्होंने हाथों को झुलाते हुए वैभव को एक तरह से शिशु होने का इशारा किया, जो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।
शांति से पवेलियन लौटे बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट जगत में बेबी बॉस के नाम से भी जाना जाता है। अय्यूब के इस अपमानजनक इशारे पर वैभव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और गंभीर मुद्रा में डगआउट की ओर चल दिए। वैभव ने आउट होने से पहले 9 गेंदों पर 15 रनों की तेज पारी खेली थी।
अभिषेक शर्मा का करारा जवाब नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े अभिषेक शर्मा इस घटना से काफी गुस्से में दिखे। अय्यूब का जश्न उन्हें रास नहीं आया। जब अगली ही ओवर में अभिषेक को स्ट्राइक मिली, तो उन्होंने गेंदबाज पर अपना पूरा गुस्सा निकाला।
अभिषेक ने आक्रामक रुख अपनाते हुए अय्यूब के खिलाफ एक छक्का और लगातार दो चौके जड़े। उन्होंने महज 28 गेंदों में 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 61 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर अय्यूब को उनके ही अंदाज में करारा जवाब दिया।
भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर अभिषेक शर्मा के अलावा तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रनों की शानदार पारी खेली। इन बेहतरीन पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 211 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए यह लक्ष्य हासिल करना एक बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।
HMM...THAT’S SOME CELEBRATION! 🤨 🍼
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 3, 2026
Saim Ayub knows how BIG BOSS BABY s wicket was 🙆
Watch Pakistan vs India in the Men s Cricket Final at the 20th Asian Games Aichi-Nagoya 2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #AsianGames… pic.twitter.com/eUGsSMrIOo
कैप्टन स्मित मच्छार: जब संकट में घिरे पायलट ने हनुमान चालीसा से ली हिम्मत, PM मोदी ने कहा- देश को गर्व है
मीठी नदी घोटाला: पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचे अभिनेता डिनो मोरिया
6 ग्राम का सोना, 2000 लोगों की भीड़ और CCTV: ऐसे मिली खोई हुई ज्वेलरी
जतरा टाना भगत: अन्याय के खिलाफ अहिंसा का बिगुल फूंकने वाले झारखंड के वीर सपूत को नमन
बाली में हादसे के बाद मुंबई लौटीं नुसरत भरूचा, वेंटिलेटर सपोर्ट पर देख फैंस हुए परेशान
जंतर-मंतर पर भारी बवाल: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में 700 से ज्यादा हिरासत में, इंटरनेट भी बंद
दिल्ली में आज बड़ा प्रदर्शन: जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात
जंतर-मंतर पर बवाल: आतिशी और सौरभ भारद्वाज हिरासत में, पुलिस पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप
गुवाहाटी नाइटक्लब में दरिंदगी: महिला के कपड़े उतारकर बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
मनाली की सड़कों पर महाजाम : लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, घंटों रेंगते रहे वाहन