गुवाहाटी में इंसानियत शर्मसार असम के गुवाहाटी से एक अत्यंत भयावह और शर्मनाक मामला सामने आया है। खानापारा स्थित द लोकल्स कैफे एंड लाउंज नाइटक्लब में एक महिला के साथ हुई हैवानियत ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। क्लब के बाउंसरों पर आरोप है कि उन्होंने विवाद के बाद महिला को न केवल बुरी तरह पीटा, बल्कि उसके ऊपरी शरीर के कपड़े तक उतार दिए।
क्या है पूरा मामला? घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। सुरक्षा गार्डों के अनुसार, महिला अपने दोस्तों के साथ क्लब में आई थी। अंदर किसी बात को लेकर बाउंसरों और महिला के बीच बहस हुई, जिसके बाद कथित तौर पर महिला ने एक बाउंसर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई।
सड़कों पर घसीटा और तमाशबीन बने लोग विवाद के बाद बाउंसरों ने महिला को चौथी मंजिल से घसीटते हुए पार्किंग एरिया तक पहुँचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला पार्किंग के फर्श पर बिना कपड़ों के बेबस पड़ी दिखाई दे रही है। वहां मौजूद कुछ महिलाएं उसे लात मार रही हैं, जबकि आसपास खड़े लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बनकर यह सब देखते रहे।
पुलिस की कार्रवाई और मैनेजर हिरासत में वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। ईस्ट गुवाहाटी के डीसीपी तब्बू राम पेगू ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि क्लब के मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के अन्य वीडियो भी कब्जे में लिए हैं, जिनमें एक शख्स महिला को उठाकर ले जाते हुए दिख रहा है।
पीड़िता की तलाश में जुटी पुलिस हैरानी की बात यह है कि घटना के इतने घंटों बाद भी पीड़ित महिला की पहचान नहीं हो सकी है और न ही किसी ने कोई शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि यदि पीड़िता सामने नहीं आती है, तो वे खुद संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करेंगे। फिलहाल, आरोपी नाइटक्लब को बंद कर दिया गया है और प्रशासन सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
A woman was allegedly assaulted at a Guwahati nightclub, with viral footage showing a violent confrontation. Police have detained the club manager and are investigating the incident and the roles of those involved.#Guwahati #Assam #WomensSafety #CrimeNews #NewsBreak24 pic.twitter.com/HoDjT96cE6
— NewsBreak24 (@NewsBreak24Live) October 2, 2026
जंतर-मंतर पर फिर महा-प्रदर्शन का साया, पिछली गलतियों से सबक लेकर दिल्ली पुलिस ने बदला पूरा गेम प्लान
LPU हिंसा का सच: उपद्रव में शामिल थे पिज्जा डिलीवरी बॉय, पुलिस ने 9 को दबोचा
15 साल के वैभव को आउट कर पाकिस्तान ने पार की मर्यादा, मैदान पर की ऐसी हरकत
कबाड़ी से अरबपति बनने का सफर: अनिल अग्रवाल खोलेंगे अपनी कामयाबी के अनसुने राज
यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव: अजय राय ने राहुल गांधी का जताया आभार, आराधना मिश्रा को दी नई जिम्मेदारी
हिमाचल की सड़कों पर महाजाम : पर्यटकों की भारी भीड़ से बेहाल पहाड़, मंत्री को छोड़नी पड़ी सरकारी गाड़ी
जब CM सुक्खू को याद आई दादी-नानी की कहानियां: मासूम बच्ची के सवाल ने खोल दिए बचपन के यादों के झरोखे
उत्तर कोरिया का खतरनाक शक्ति प्रदर्शन: दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान और अमेरिका में हाई अलर्ट
गांधी स्मृति में बच्चों के बीच पीएम मोदी: बापू की सीख और भविष्य की पीढ़ी
हिंदू-मुस्लिम करना है तो पाकिस्तान जाओ : अभिजीत दीपके का विवादित बयान वायरल