उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा मोना को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।
राहुल गांधी और केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार पद से हटने के बाद अजय राय ने राहुल गांधी और केंद्रीय नेतृत्व का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने मुझ जैसे एक आम कार्यकर्ता पर भरोसा जताया और राज्य की कमान सौंपी। उन्होंने मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने का मौका दिया। वाराणसी में हमने 4.60 लाख वोट हासिल किए और मोदी को सात राउंड तक पीछे रखा, जो हमारे शीर्ष नेतृत्व के भरोसे का परिणाम था।
आराधना मिश्रा को दी नसीहत अपनी उत्तराधिकारी आराधना मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए अजय राय ने पार्टी को मजबूत बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नई अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान की रक्षा करनी चाहिए। अजय राय ने स्पष्ट किया कि जब भी भाजपा सरकार, पुलिस या प्रशासन द्वारा पार्टी वर्करों के साथ अन्याय हो, तो प्रदेश अध्यक्ष को उनके साथ चट्टान की तरह खड़ा होना चाहिए।
पद स्थायी नहीं, पार्टी के निर्देश सर्वोपरि खुद को किनारे किए जाने की चर्चाओं पर अजय राय ने साफ किया कि राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं। उन्होंने कहा, मुझसे न तो इस्तीफा मांगा गया और न ही पार्टी ने मुझ पर कोई दबाव डाला। मैं पार्टी के निर्देशों का पालन करने वाला सिपाही हूं। मैंने राहुल गांधी से राज्य की मजबूती को लेकर खुलकर चर्चा की है।
दोगुनी ताकत से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस अजय राय ने दावा किया कि नई टीम के साथ कांग्रेस का समीकरण अब और भी मजबूत हो गया है। उन्होंने कहा, आराधना मिश्रा का लंबा राजनीतिक अनुभव पार्टी के काम आएगा। इस बार बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकारी विफलताएं मुख्य मुद्दे होंगी। हम बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं और महादेव के आशीर्वाद से इस बार पहले से दोगुनी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे।
सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे जातिगत समीकरणों के सवाल पर अजय राय ने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करती है। उन्होंने अपना जनेऊ दिखाते हुए कहा कि हम हर वर्ग के साथ खड़े हैं और असली ब्राह्मण वही है जो सबको साथ लेकर चलने की शक्ति रखता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करना जारी रखेंगे।
*#WATCH | Varanasi | On new UP Congress team, Congress former state unit President Ajay Rai says, I would like to express my heartfelt gratitude to our central leadership—specifically Rahul Gandhi—for entrusting the command of the state unit to an ordinary worker like me. They… pic.twitter.com/y2ZB7237St
— ANI (@ANI) October 3, 2026
आसमान में खौफ, जुबां पर हनुमान चालीसा: हमले में घायल कैप्टन से बोले PM मोदी - पूरा देश आपके साथ है
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तानी गेंदबाज की शर्मनाक हरकत, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मैदान पर किया ट्रोल
ODI World Cup 2027: भारतीय फैंस नोट कर लें टाइमिंग, कब और कितने बजे होंगे टीम इंडिया के मैच?
IND vs PAK: फिर चला तिलक वर्मा का बल्ला, 6 गेंदों में 4 छक्कों से पाक के छूटे पसीने
भारत-पाकिस्तान फाइनल: क्या ट्रॉफी सेरेमनी में शामिल होंगे मोहसिन नकवी? जानें क्या है बड़ा अपडेट
लैंड-फॉर-जॉब्स केस: लालू-तेजस्वी की कोर्ट में पेशी, आरोप तय करने की प्रक्रिया फिलहाल टली
कैप्टन स्मित मच्छार: जब संकट में घिरे पायलट ने हनुमान चालीसा से ली हिम्मत, PM मोदी ने कहा- देश को गर्व है
CNG भरवाते ही सेकेंडों में फटी कार! CCTV में कैद हुआ खौफनाक धमाका
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए सेनापति, दिग्गजों ने दी बधाई
#174 यात्रियों के रक्षक कैप्टन स्मित: कॉकपिट अटैक के 3 दिन बाद अब क्या है स्थिति?