खराब फॉर्म को किया बाय-बाय तिलक वर्मा की फॉर्म पिछले कुछ समय से चिंता का विषय बनी हुई थी, लेकिन जब बात पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की आती है, तो यह खिलाड़ी अलग ही रंग में नजर आता है। एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में तिलक वर्मा ने एक बार फिर साबित किया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।
मैच का रुख पलटने वाली पारी छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने महज 21 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। एक समय भारतीय टीम 170 रनों के स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन तिलक की आक्रामक बल्लेबाजी ने स्कोर को 211 रनों तक पहुंचा दिया।
शुरुआत थी धीमी, अंत हुआ घातक तिलक वर्मा की शुरुआत बेहद धीमी रही, उन्होंने अपनी पहली 8 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए। लेकिन 9वीं गेंद पर चौका जड़ते ही उन्होंने लय पकड़ ली। 18वें ओवर से लेकर 20वें ओवर तक तिलक ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लगा दी। उन्होंने 6 गेंदों में 4 छक्के और 1 चौका जड़ा, जो मैच का मुख्य आकर्षण रहा।
शिवम दुबे के साथ बेहतरीन साझेदारी तिलक वर्मा ने केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने शिवम दुबे के साथ मिलकर मात्र 30 गेंदों में 62 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई, जिसने टीम इंडिया को एक मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।
पाकिस्तान के खिलाफ खास कनेक्शन ऐसा पहली बार नहीं है जब तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ लोहा मनवाया हो। इससे पहले एशिया कप फाइनल में भी उन्होंने भारतीय पारी को तब संभाला था जब टीम शुरुआती झटकों के कारण मुश्किल में थी। उस मैच में भी उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 69 रनों की शानदार पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ उनका पुराना कनेक्शन एक बार फिर एशियन गेम्स में चर्चा का विषय बन गया है।
Tilak Varma clearly enjoys batting against Pakistan. Here’s the proof! 😮💨
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 3, 2026
Watch Pakistan vs India in the 20th Asian Games Gold Medal Match, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #AsianGames #AichiNagoya2026… pic.twitter.com/jCZu7ZAREJ
पिता ओमानी, मां सीरियाई और अलकायदा का समर्थक: कौन है फ्लाईदुबई के पायलट पर हमला करने वाला हमाम अल-हम्मामी?
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 साल का सूखा खत्म कर जीता गोल्ड
गोरखपुर: भाजपा पार्षद के ऑफिस के बाहर से 30 सेकंड में बाइक पार, CCTV में कैद हुई वारदात
Honda Elevate Facelift: ₹21,000 में शुरू हुई बुकिंग, 6 अक्टूबर को मचाएगी धमाल
गांधी जयंती विशेष: जब बापू ने बलौदाबाजार में तोड़ी छुआछूत की दीवारें, दलितों के साथ मंदिर में किया प्रवेश
एशियन गेम्स में रचा इतिहास: 16 साल के सूखे को खत्म कर नीरज चौहान ने जीता ब्रॉन्ज
बलिया: भाजपा जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, महिला पदाधिकारी बोली- वीडियो वायरल की धमकी देकर किया शोषण
कर्नाटक का सूखा: खरगे ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, 3705 करोड़ की मदद की मांग
गोल्डी बराड़ बनकर रंगदारी वसूलने वाला गैंग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड आरिफ समेत 4 दबोचे गए
मिठाई के डिब्बे बनाने वाले पिता की बेटी ने रचा इतिहास, सेकेंड हैंड धनुष से जीता गोल्ड