वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के पहले मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस पर एकतरफा जीत दर्ज की है। इंडिया चैंपियंस ने इस रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया है।
युवराज सिंह का बल्ला गरजा टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया चैंपियंस की शुरुआत खराब रही और अंबाती रायडू (4 रन) जल्दी आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद कप्तान युवराज सिंह ने मोर्चा संभाला। युवी ने 44 गेंदों में 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
युसूफ पठान (37 रन) और ऋषि धवन की तूफानी बल्लेबाजी ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुँचाया। ऋषि धवन ने महज 12 गेंदों में 35 रन (291.67 स्ट्राइक रेट) कूटकर टीम को 20 ओवरों में 196/7 के स्कोर तक पहुँचाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए हिल्फेनहॉस, लाफलिन और फवाद अहमद ने 2-2 विकेट लिए।
धवल कुलकर्णी की घातक गेंदबाजी 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कप्तान उस्मान ख्वाजा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। डार्सी शॉर्ट ने 65 रनों की तेज पारी जरूर खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया की टीम 16.2 ओवरों में महज 150 रनों पर सिमट गई।
इंडिया चैंपियंस की गेंदबाजी में धवल कुलकर्णी सबसे घातक साबित हुए। उन्होंने 4 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। वहीं, मोहित शर्मा ने 3, पीयूष चावला ने 2 और हरभजन सिंह ने 1 विकेट अपने नाम किया।
इस जीत के साथ इंडिया चैंपियंस ने पॉइंट्स टेबल पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पुराने दिग्गजों का यह प्रदर्शन प्रशंसकों के लिए पुरानी यादों को ताजा करने जैसा रहा।
🔥🇮🇳 INDIA CHAMPIONS BEAT AUSTRALIA CHAMPIONS BY 46 RUNS! 💥🏆
— CricInformer (@CricInformer) October 3, 2026
👑 YUVRAJ SINGH — 71 OFF 44 BALLS
🔥 DHAWAL KULKARNI — 4/44
YUVI ROLLS BACK THE YEARS WITH THE BAT, KULKARNI DOES THE DAMAGE WITH THE BALL! 💪🇮🇳
📸 Image Credit: FanCode#YuvrajSingh #IndiaChampions pic.twitter.com/fMuetvIwhf
बिग बॉस 20: लॉलीपॉप कमेंट पर घिरे काजी तौकीर, सलमान खान ने लगाई क्लास
रोहित शर्मा का ऐतिहासिक धमाका: सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
युवराज सिंह का तूफानी कहर: 6 छक्कों और 5 चौकों से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया
मुझे वो दिल्ली चाहिए... : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ
आसमान के ‘असली हीरो’ से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, साहस को किया सलाम
ट्रंप की दक्षिण कोरिया को दो टूक: अलास्का गैस प्रोजेक्ट पर जल्द साइन करो वरना दोगुनी होगी कीमत
मालेगांव को मिली बड़ी सौगात: 15 करोड़ के ऐतिहासिक वाडिया अस्पताल का लोकार्पण, गरीबों को मिलेगा बेहतर इलाज
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन: ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हुई महिला कांस्टेबल, वायरल हुआ वीडियो
हिंदू-मुस्लिम करना है तो पाकिस्तान जाओ : अभिजीत दीपके का विवादित बयान वायरल
शतक से चूके रोहित, फिर भी हिटमैन के नाम हुआ सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड