दुबई: फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक के खतरनाक प्रयास से बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा पूरी दुनिया में है। शनिवार को दुबई के क्राउन प्रिंस और डिप्टी पीएम शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने खुद अस्पताल पहुंचकर इस जांबाज पायलट से मुलाकात की।
क्राउन प्रिंस ने की प्रशंसा शेख हमदान ने कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को नमन किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि स्मित ने जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति चिंता की सर्वोच्च मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि कैप्टन मच्छार की कहानी अब यूएई के मूल्यों और देश की गौरवशाली गाथा का हिस्सा बन गई है।
अस्पताल में भावुक मुलाकात इस मुलाकात के दौरान का एक भावुक वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटो में क्राउन प्रिंस को कैप्टन मच्छार को गले लगाते और उनके सिर को चूमते हुए देखा जा सकता है। शेख ने स्पष्ट किया कि यूएई का नेतृत्व कैप्टन मच्छार का पूरा सम्मान करता है और उनकी वीरता का ऋणी है।
क्या हुआ था उस दिन? दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट के दौरान एक को-पायलट ने स्मित मच्छार पर हमला कर विमान को हाईजैक करने की कोशिश की थी। घायल होने के बावजूद स्मित ने हार नहीं मानी। उन्होंने तुरंत ग्राउंड कंट्रोल को हाईजैक कोड भेजा और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिससे यात्रियों को अंदर आने और हमलावर को काबू करने का मौका मिला।
प्रधानमंत्री मोदी से भी हुई थी बात हमले में गंभीर रूप से घायल हुए कैप्टन मच्छार का इलाज पहले सऊदी अरब में हुआ, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए आबूधाबी शिफ्ट किया गया। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनसे फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान स्मित ने बताया था कि उस जानलेवा स्थिति में उन्होंने हिम्मत जुटाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया था।
सुरक्षित रहे सभी यात्री कैप्टन मच्छार की सूझबूझ से ही उस दिन सैकड़ों यात्रियों की जान बची। हमलावर को-पायलट को विमान में ही काबू कर सीट से बांध दिया गया था, जिसके बाद विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित उतारा गया। स्मित मच्छार की यह बहादुरी आज वैश्विक स्तर पर मिसाल बन गई है।
During a visit to Captain Smit Machchhar… the flydubai pilot who embodied the highest degrees of courage, responsibility, and care for human life.
— Hamdan bin Mohammed (@HamdanMohammed) October 3, 2026
From us, and from the leadership of the nation, he has our full appreciation and praise.
We are proud that he is part of our… pic.twitter.com/QgpQxdcK5C
भारत-पाक महामुकाबले में बेबी सेलिब्रेशन का ड्रामा: सैम अय्यूब की हरकत पर भड़के भारतीय बल्लेबाज, ऐसे लिया बदला
महाराष्ट्र की बदलेगी तस्वीर: अडानी ग्रुप का 6 लाख करोड़ का मेगा निवेश प्लान
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शर्मनाक घटना: बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को डंडों से पीटा, तीन खच्चर संचालकों पर केस
स्वर्ण पदकों की गूंज: एशियन गेम्स में पाकिस्तान को धूल चटाकर टीम इंडिया बनी चैंपियन
नोएडा: सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, मौत से पहले मोबाइल में कैद किया आखिरी सच
यूपी की सियासत में हलचल: कांग्रेस और सपा मुस्लिम को बनाएं CM फेस , बोले ओपी राजभर
क्या फिर चौथी बार दूल्हा बनने वाले हैं शोएब मलिक? सोशल मीडिया की वायरल खबरों का ये है सच
एशियन गेम्स 2026: भारत का हॉकी में दबदबा, मलेशिया को रौंदकर फिर जीता गोल्ड, LA ओलंपिक का टिकट पक्का
दक्षिण चीन सागर में भिड़े फिलीपींस और चीन: चीनी जासूसी जहाज को खदेड़ने के लिए मनीला का कड़ा एक्शन
राहुल गांधी का बड़ा दांव: सत्याग्रह के जरिए देशभर के आंदोलनों को एक मंच पर लाने की तैयारी