राइज एंड फॉल सीजन 2 में ड्रामा हर दिन नए स्तर पर पहुंच रहा है। शो में तेज प्रताप यादव की मौजूदगी ने पूरा माहौल बदल दिया है। वह कभी अपने गुस्से तो कभी अपने मस्तमौला अंदाज से कंटेस्टेंट्स के पसीने छुड़ा रहे हैं।
हालिया प्रोमो में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों पर है। शो के नए टास्क के दौरान तेज प्रताप यादव को एक अल्टीमेट जज की भूमिका दी गई है, जिन्हें यह तय करना है कि कौन सा कंटेस्टेंट पेंटहाउस के हकदार है।
तेज प्रताप यादव को इंप्रेस करने के लिए सारा गुरपाल ने सारी सीमाएं लांघ दीं। एक बॉलीवुड गाने पर डांस करते हुए सारा ने न केवल जबरदस्त परफॉरमेंस दी, बल्कि वे सीधे जाकर तेज प्रताप यादव की गोद में बैठ गईं। यह देखकर वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स स्तब्ध रह गए।
सारा की इस हरकत ने वहां मौजूद सभी को हैरान कर दिया। सारा का यह बोल्ड अंदाज देखकर स्वरा भास्कर इतनी असहज हो गईं कि उन्होंने अपना मुंह ही छिपा लिया। वहीं प्रियंका चाहर चौधरी समेत अन्य प्रतियोगी ठहाके लगाकर हंसते हुए नजर आए। इस दौरान सारा ने तेज प्रताप को क्यूटी कहकर भी संबोधित किया।
सिर्फ सारा ही नहीं, बल्कि अन्य कंटेस्टेंट्स भी तेज प्रताप को खुश करने में लगे हैं। गौतम गुलाटी ने फिल्मी डायलॉग की मदद से उन्हें प्रभावित करने की कोशिश की, वहीं निहारिका ने भी डांस के जरिए अपना हुनर दिखाया।
शो में एंट्री के वक्त ही तेज प्रताप यादव ने साफ कर दिया था कि वे सिर्फ पेंटहाउस पर कब्जा नहीं करेंगे, बल्कि वहां अपना दरबार लगाएंगे। अब तक के एपिसोड्स में वे अपनी बातों पर खरे उतरते दिख रहे हैं। पहले ही हफ्ते में अल्टीमेट रूलर बनकर उन्होंने साबित कर दिया है कि राइज एंड फॉल 2 के असली खिलाड़ी वही हैं।
Another blockbuster promo from Rise and Fall 😭🔥 They will impress Tej Pratap Yadav for the Rise, and Gautam Gulati is about to become the new Penthouse member 💀 This show is serving nonstop drama! #RiseAndFall #GautamGulati pic.twitter.com/E0AHdP730o
— 𝗙𝗥𝗢𝗭𝗘𝗡 🥶 (@Frozen_pratik) October 2, 2026
बिहार बाढ़ राहत: आसमान से गिरा राशन बना मौत का सबब, एक शख्स की गई जान
ताने झेलकर रिंग में उतरे, अब एशियन गेम्स में बने गोल्डन बॉय : अंकुश पंघाल की जादुई कहानी
मीठी नदी घोटाला: डिनो मोरिया क्यों आ गए मुंबई पुलिस की रडार पर? जानिए पूरा मामला
गरीब नगर का लंबा इंतजार खत्म: एमएमआरडीए ने 100 परिवारों को सौंपे पक्के घर
एशियन गेम्स में रचा इतिहास: 16 साल के सूखे को खत्म कर नीरज चौहान ने जीता ब्रॉन्ज
फ्लाईदुबई कॉकपिट मर्डर मिस्ट्री: जख्मी कैप्टन की मदद करो की पुकार और बाल-बाल बची जान
बाली में हुए गंभीर हादसे के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
उत्तर कोरिया का खतरनाक शक्ति प्रदर्शन: दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान और अमेरिका में हाई अलर्ट
आसमान में गूंजी तरंग शक्ति : जोधपुर में एफ-35 की दहाड़ से थर्राया दुश्मन
फ्लाईदुबई कॉकपिट हमले का आरोपी को-पायलट: कट्टरपंथी बैकग्राउंड और अल-कायदा से कनेक्शन का खुलासा