फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई घटना के नए वीडियो सामने आए हैं, जो रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। तेल अवीव जा रहे इस विमान के अंदर भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार खून से लथपथ हालत में यात्रियों से मदद मांगते नजर आए।
हमले की सनसनीखेज कहानी ओमान के रहने वाले को-पायलट ने अचानक कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मित मच्छार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि कैप्टन संभल नहीं सके, लेकिन अपनी जान जोखिम में डालकर उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। उनकी इसी सूझबूझ ने विमान को क्रैश होने से बचा लिया।
उसने मुझे कई बार मारा सामने आए वीडियो में कैप्टन मच्छार ऑक्सीजन मास्क लगाए और खून से सनी टी-शर्ट में दर्द से कराहते हुए कह रहे हैं, उसने मुझे कई बार मारा। उनके हाथ और गर्दन पर गहरे घाव हैं। यात्री इस बात से दहशत में थे कि महज दो मिनट के भीतर विमान 17,000 फीट नीचे गिर चुका था।
यात्रियों की बहादुरी और ऑफ-ड्यूटी पायलट्स जैसे ही कैप्टन ने दरवाजा खोला, इजरायली यात्री यानीव हायुन सहित कई बहादुर यात्री और विमान में सवार दो ऑफ-ड्यूटी पायलट कॉकपिट में घुस गए। उन्होंने हमलावर को काबू में किया और ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने मोर्चा संभालते हुए विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।
क्या है हमले का असली मकसद? इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे विमान को गिराने की साजिश करार दिया है। हमलावर ओमान का नागरिक है। फिलहाल, कई देशों की जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि को-पायलट का असली मकसद क्या था और उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया।
कैप्टन की हालत स्थिर गंभीर रूप से घायल कैप्टन स्मित मच्छार को प्राथमिक उपचार के बाद यूएई ले जाया गया है। जानकारों का कहना है कि यदि कैप्टन ने उस नाजुक वक्त पर हार मान ली होती या दरवाजा नहीं खोलते, तो यह एक बड़ी वैश्विक त्रासदी में बदल सकती थी। फिलहाल पूरी दुनिया इस घटना और जांच के नतीजों पर नजर बनाए हुए है।
“Songesha huyu jamaa hivi, give him CPR”
— Kenya West (@KinyanBoy) October 2, 2026
From 1:18 you can see the Kenyan doctor (checked shirt) amongst the rescuers attending to the stabbed pilot and trying to calm down the passengers as off duty pilots squeezed in to take over the plane. FlyDubai incident pic.twitter.com/QZk2nmz3eT
बिग बॉस 20: लॉलीपॉप कमेंट पर घिरे काजी तौकीर, सलमान खान ने लगाई क्लास
प्रशांत महासागर की गर्मी ने बिगाड़ा दुनिया का मौसम, भारत पर दिखा गहरा असर
13 छक्के, 15 चौके और 188 रन: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने तोड़ा क्रिस गेल का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए सेनापति, दिग्गजों ने दी बधाई
थलाइवा के सम्मान में झुके धनुष: जेलर 2 से टकराने से बची ओम , मेकर्स ने बदली रिलीज डेट
एशियन गेम्स 2026: कुमकुम मोहोद का स्वर्ण इतिहास, क्रिकेट और हॉकी के महामुकाबले आज
बेज्जती हो गई भाई! : नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी को दारोगा जी ने गोद में उठाया, वीडियो वायरल
कांग्रेस का बड़ा फेरबदल: यूपी में आराधना मिश्रा को कमान, पंजाब में परगट सिंह संभालेंगे मोर्चा
हिंदू-मुस्लिम करना है तो पाकिस्तान जाओ : मुंबई में अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर पर बवाल: आतिशी और सौरभ भारद्वाज हिरासत में, पुलिस पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप