एशियन गेम्स 2026 में भारत का सफर ऐतिहासिक मोड़ पर है। तीरंदाजी में जहां स्वर्ण पदक का सूखा खत्म हुआ है, वहीं आज क्रिकेट और हॉकी में दो बड़े फाइनल मुकाबले भारत के खेल इतिहास की दिशा तय करेंगे।
भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में दक्षिण कोरिया की दिग्गज ओह येजिन को धूल चटाई। इस जीत के साथ ही वे व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में पहुंचने और गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने चीन की जिंगयी झू को 6-2 से हराकर अपनी ख्याति साबित की थी।
फ्रीस्टाइल कुश्ती के 97 किग्रा इवेंट में भारत के दीपक पूनिया ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने चीन के जुनपेंग झोउ को 12-2 के अंतर से करारी शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। वहीं, दूसरी ओर भारतीय कुश्ती के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। पहलवान यश कुमार चौहान डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने उन्हें प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत के लिए दो बड़े स्वर्ण पदक मुकाबले होने हैं:
इसके अलावा, ताइक्वांडो और आर्चरी में भी भारतीय एथलीट गोल्ड और ब्रॉन्ज के लिए पूरी ताकत झोंकते नजर आएंगे।
17-YEAR-OLD KUMKUM MOHOD CREATES HISTORY AGAIN!
— India_AllSports (@India_AllSports) October 3, 2026
BECOMES THE FIRST-EVER INDIAN TO WIN GOLD IN INDIVIDUAL RECURVE ARCHERY AT ASIAN GAMES
She beat South Korea s Oh Yejin in Final. #AichiNagoya2026#AG2026withIASpic.twitter.com/KExwdSSkmY
बलिया: भाजपा जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, महिला पदाधिकारी बोली- वीडियो वायरल की धमकी देकर किया शोषण
कैप्टन स्मित मच्छार: जब संकट में घिरे पायलट ने हनुमान चालीसा से ली हिम्मत, PM मोदी ने कहा- देश को गर्व है
ODI World Cup 2027: भारतीय फैंस नोट कर लें टाइमिंग, कब और कितने बजे होंगे टीम इंडिया के मैच?
बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचे धनुष और ममूटी, OM को मिली नई रिलीज़ डेट
प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में रचा इतिहास, गोल्फ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
श्रेयस अय्यर ने बढ़ाई पुरानी परंपरा, फाइनल में पाकिस्तान को दिखाया उनका आईना
यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव: अजय राय ने राहुल गांधी का जताया आभार, आराधना मिश्रा को दी नई जिम्मेदारी
हिंगोली में भूकंप का डबल अटैक: 2 घंटे में कांपी धरती, तेज गड़गड़ाहट से सहमे लोग
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए सेनापति, दिग्गजों ने दी बधाई
जंतर-मंतर पर बवाल: आतिशी-सौरभ भारद्वाज हिरासत में, पुलिस पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप