नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में एक नया इतिहास रचा गया है। साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने टी20 क्रिकेट में वह कारनामा कर दिखाया, जिसे पिछले 13 सालों से कोई नहीं छू पाया था। उन्होंने क्रिस गेल के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
क्या है नया वर्ल्ड रिकॉर्ड? साउथ अफ्रीका के घरेलू CSA T20 चैलेंज के दौरान टाइटन्स के लिए खेलते हुए, बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने महज 79 गेंदों का सामना किया और नाबाद 188 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 आसमानी छक्के और 15 करारे चौके जड़े।
गेल का 13 साल पुराना तिलिस्म टूटा इससे पहले टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम था। गेल ने 2013 के आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ आरसीबी के लिए नाबाद 175 रन बनाए थे। प्रीटोरियस ने 176वां रन बनाते ही गेल के इस दशक पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
सिर्फ बाउंड्री से बटोरे 138 रन प्रीटोरियस की पारी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 237.97 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनके कुल 188 रनों में से 138 रन सिर्फ चौकों और छक्कों के जरिए आए। यह प्रदर्शन दर्शाता है कि आधुनिक क्रिकेट में बल्लेबाजी का रुख कितना आक्रामक हो चुका है।
कौन हैं ये रिकॉर्ड तोड़ने वाले प्रीटोरियस? लुआन-ड्रे प्रीटोरियस साउथ अफ्रीका के सबसे उभरते हुए सितारे हैं। 19 वर्षीय इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी थीं। SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
टेस्ट क्रिकेट में भी कायम है धाक प्रीटोरियस केवल टी20 के खिलाड़ी नहीं हैं। उन्होंने 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया और दूसरी ही पारी में 153 रन ठोक दिए। वे महज 19 साल और 93 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। वर्तमान में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे प्रीटोरियस को विश्व क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार माना जा रहा है।
*🚨 THE HISTORIC INNINGS - 13 YEAR OLD RECORD IS BROKEN 🥶
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 3, 2026
- LHUAN-DRE PRETORIUS SMASHED 188*(79) IN A T20 MATCH.
He break the record of Chris Gayle s 175* in IPL. pic.twitter.com/oX9Xo9C4nK
CNG भरवाते ही सेकेंडों में फटी कार! CCTV में कैद हुआ खौफनाक धमाका
जंतर-मंतर पर ड्रामा: महिला सड़क पर लेटी, बोली- जब तक थलपति गले नहीं लगाएंगे, नहीं उठूंगी
तीन महीने से लापता बेटे की तलाश में आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, प्रेमानंद महाराज के संस्थान पर लगे गंभीर आरोप
परमाणु हमले की धमकी से दहला यूरोप: पुतिन बोले- नाटो ने हद पार की तो रूस पीछे नहीं हटेगा
नोएडा: सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, मौत से पहले मोबाइल में कैद किया आखिरी सच
बाली में हुए गंभीर हादसे के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
ट्रंप की दक्षिण कोरिया को दो टूक: अलास्का गैस प्रोजेक्ट पर जल्द साइन करो वरना दोगुनी होगी कीमत
विमान गिर रहा था और मैं लड़ रहा था : PM मोदी से बात करते हुए फफक पड़े कैप्टन स्मित, सुनाई 174 जिंदगी बचाने की कहानी
6 ग्राम का सोना, 2000 लोगों की भीड़ और CCTV: ऐसे मिली खोई हुई ज्वेलरी
बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचे धनुष और ममूटी, OM को मिली नई रिलीज़ डेट