मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रेमानंद महाराज का केली कुंज आश्रम एक बार फिर विवादों के घेरे में है। हाल ही में एक शिष्य की संदिग्ध मौत के बाद अब हाथरस के एक परिवार ने आश्रम पर अपने 16 वर्षीय बेटे के लापता होने के मामले में सहयोग न करने का गंभीर आरोप लगाया है।
आश्रम की दहलीज पर इंसाफ की गुहार हाथरस के बारामई खेड़ा गांव का रहने वाला राजबीर सिंह का परिवार शुक्रवार से केली कुंज आश्रम के बाहर धरने पर बैठा है। उनका दावा है कि उनका बेटा अनुज चौधरी पिछले तीन महीने से गायब है। परिजनों का कहना है कि अनुज आखिरी बार महाराज से दीक्षा लेने के लिए ही आश्रम गया था।
दर्शन के नाम पर निकला था घर से पिता राजबीर ने आपबीती बताते हुए कहा कि अनुज ने तीन महीने पहले प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। पांच दिन बाद वह घर से यह कहकर निकला कि वह महाराज के दर्शन करने जा रहा है, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। अनुज अपने साथ महाराज द्वारा दी गई कंठी-माला और तीन किताबें साथ ले गया था।
शिष्यों पर बदसलूकी का आरोप परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने आश्रम प्रबंधन से बात करने की कोशिश की, तो किसी ने उनकी सुध नहीं ली। राजबीर का दावा है कि आश्रम के शिष्यों ने उन्हें और साथ आए पुलिस अधिकारियों तक को डांटकर भगा दिया। मजबूरन परिवार को अब आश्रम के बाहर डेरा डालना पड़ा है।
पुलिस की जांच में क्या आया सामने? पुलिस के अनुसार, अनुज चौधरी ने 26 जून को आश्रम में दीक्षा ली थी, लेकिन उसके बाद वहां उसके रहने का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पीड़ित परिवार ने सादाबाद थाने में 5 जुलाई को ही एफआईआर दर्ज करा दी थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि दीक्षा के बाद अनुज आखिर गया तो कहाँ गया।
आश्रम प्रबंधन का क्या है पक्ष? आश्रम के एक सेवादार ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अनुज की फोटो को सेवादारों के ग्रुप में साझा किया गया है। उन्होंने दावा किया कि गुरु पूर्णिमा के दौरान भी उसकी तलाश की गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। प्रबंधन ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
चार बहनों का इकलौता भाई अनुज इंटर का छात्र है। अब उसकी बूढ़ी आंखों वाले माता-पिता और बहने सिर्फ एक ही मांग कर रहे हैं— हमें हमारा बेटा वापस लौटा दो।
*#WATCH | Vrindavan, UP: Family members of Anuj—a resident of Hathras who has been missing for three months—stage a protest outside Premanand Maharaj’s Shri Radha Keli Kunj Ashram in Vrindavan, demanding a search for him.
— ANI (@ANI) October 3, 2026
His father, Rajbir says, My son received diksha from… pic.twitter.com/v15gtJmsST
एशियन गेम्स 2026: भारत का गोल्डन दबदबा, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से दी मात
13 छक्के, 15 चौके और 188 रन: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने तोड़ा क्रिस गेल का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड
मुसहर कहकर दुत्कारा, अस्पताल के बाहर सड़क पर हुआ प्रसव; लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर नपे
रील का सनकी बुखार: ट्रेन के इंजन से साड़ी बांधकर महिला ने किया डांस, मचा बवाल!
बिग बॉस 20: रीति तिवारी का सफर खत्म, आम्रपाली के आंसू और घर में उदिति का राज
कैप्टन स्मित: इजरायल का सुपरहीरो जिसे पूरा देश कर रहा सलाम
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए कप्तान , राज्य की सियासत में खेलेगी नई पारी
बलिया: भाजपा जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, महिला पदाधिकारी बोली- वीडियो वायरल की धमकी देकर किया शोषण
प्रशांत महासागर की गर्मी ने बिगाड़ा दुनिया का मौसम, भारत पर दिखा गहरा असर
मिशन 2027: वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का महा-अभियान , जानिए किन टीमों से होगी टक्कर