एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने एशियन गेम्स में अपने गोल्ड मेडल को सफलतापूर्वक डिफेंड किया है।
अभिषेक और तिलक का बल्ला जमकर गरजा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 212 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। अभिषेक शर्मा ने महज 28 गेंदों में 7 छक्कों की मदद से 61 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने भी अपना जलवा दिखाते हुए 22 गेंदों में 51 रन जड़े। इन दोनों की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन का स्कोर खड़ा किया।
पाकिस्तान की जोरदार कोशिश, पर जीत दूर रही
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। भारतीय गेंदबाज अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए। पूरी पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।
डिफेंड किया गोल्ड!
एशियन गेम्स के इतिहास में मेंस क्रिकेट में यह भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले 2023 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारत चैंपियन बना था। अब श्रेयस अय्यर की युवा ब्रिगेड ने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारों के दम पर यह साबित कर दिया है कि एशियाई स्तर पर टीम इंडिया का कोई मुकाबला नहीं है। इस हार के बाद पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
VICE CAPTAIN TILAK VARMA FOR YOU - The man for big moments 😍 pic.twitter.com/kIDh1PONze
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 3, 2026
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: राजा वड़िंग की विदाई, ओलंपिक खिलाड़ी परगट सिंह को मिली कमान
मीठी नदी घोटाला: डिनो मोरिया क्यों आ गए मुंबई पुलिस की रडार पर? जानिए पूरा मामला
DSP बनने का सपना, हाथ में गोल्ड मेडल: एशियन गेम्स जीतकर लौटीं गोल्डन गर्ल प्राची का भव्य स्वागत
एशियाई खेल 2026: झज्जर की बेटी दीक्षा डागर ने गोल्फ में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला रजत पदक
एशियन गेम्स में लवलीना का धमाका: जन्मदिन पर जीता गोल्ड, रचा इतिहास
एशियन गेम्स फाइनल: सैम अयूब की बदतमीजी का अभिषेक शर्मा ने दिया करारा जवाब, बल्ले से निकाला गुस्सा
नोएडा: सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, खौफनाक मंजर देख दहल उठे लोग
बस में कंडक्टर बन टिकट काटने लगे मुख्यमंत्री: महिलाओं ने बरसाया प्यार, जानिए क्या है ये खास योजना
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए सेनापति, दिग्गजों ने दी बधाई
एशियाई खेल 2026: 15वें दिन गोल्ड की जंग, क्रिकेट में पाक और हॉकी में मलेशिया से महामुकाबला