जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेल 2026 में भारत को एक ऐतिहासिक गौरव हासिल हुआ है। झज्जर जिले के गांव छप्पार की रहने वाली गोल्फर दीक्षा डागर ने अपनी टीम के साथ मिलकर महिला टीम गोल्फ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
दीक्षा डागर, प्रणवी उर्स और अदिति अशोक की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 546 स्कोर (14-अंडर-पार) के साथ यह कामयाबी हासिल की। महिला टीम गोल्फ के इतिहास में भारत का यह पहला एशियाई खेल पदक है।
दीक्षा की यह सफलता केवल एक पदक की कहानी नहीं है, बल्कि यह संघर्ष और अटूट भरोसे की दास्तान है। बचपन से ही सुनने की समस्या से जूझ रहीं दीक्षा के लिए दुनिया की आवाजों को समझना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उनके पिता कर्नल नरिंदर डागर ने उनकी इस स्थिति को कभी बाधा नहीं बनने दिया।
कर्नल डागर ने न केवल दीक्षा को गोल्फ की बारीकियां सिखाईं, बल्कि एक कैडी (किट वाहक) बनकर हर मैदान पर साए की तरह साथ खड़े रहे। दीक्षा के हर शॉट को तराशने से लेकर रणनीति बनाने तक, पिता ने एक मार्गदर्शक के रूप में अपनी बेटी के सपनों को कंधे पर उठाकर उसे दुनिया के सबसे बड़े गोल्फ कोर्स तक पहुंचाया।
इस स्वर्णिम सफलता के पीछे दीक्षा की मां संगीता डागर का बड़ा योगदान है। दीक्षा के स्कूली दिनों में मां ही उनकी सबसे बड़ी सारथी थीं। स्कूल की छुट्टी के बाद गाड़ी की पिछली सीट को ही दीक्षा का डाइनिंग टेबल और चेंजिंग रूम बनाकर, मां उन्हें सीधे गोल्फ कोर्स ले जाती थीं। मां का यह अनवरत समय प्रबंधन और निष्ठा ही थी कि दीक्षा की ट्रेनिंग में कभी कोई रुकावट नहीं आई।
सुनने की अक्षमता के बावजूद दीक्षा ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी इस चुनौती को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत में बदल दिया। खामोशी की दुनिया में रहते हुए उन्होंने गोल्फ की हर बारीक धुन को महसूस किया।
डेफलिंपिक्स में स्वर्ण पदक और ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, अब एशियाई खेलों का यह रजत पदक इस बात का प्रमाण है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो कोई भी बाधा मंजिल पाने से नहीं रोक सकती। दीक्षा की इस उपलब्धि ने न केवल झज्जर का, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) October 3, 2026*
सीजेपी का जेल भरो आंदोलन : मुंबई से ही क्यों शुरू हुई जंग? अभिजीत दीपके ने बताया दिल्ली और महाराष्ट्र का कनेक्शन
डिनो मोरिया की गिरफ्तारी का सच: मीठी नदी घोटाले में क्या है एक्टर का कनेक्शन?
दिल्ली में मंत्रणा: छत्तीसगढ़ की नई प्रभारी स्मृति ईरानी से मिले CM विष्णुदेव साय, बस्तर के विकास पर चर्चा
बेज्जती हो गई भाई! : नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी को दारोगा जी ने गोद में उठाया, वीडियो वायरल
कैप्टन स्मित मच्छार: जब संकट में घिरे पायलट ने हनुमान चालीसा से ली हिम्मत, PM मोदी ने कहा- देश को गर्व है
थलाइवा के सम्मान में झुके धनुष: जेलर 2 से टकराने से बची ओम , मेकर्स ने बदली रिलीज डेट
गांधी स्मृति में बच्चों के बीच पीएम मोदी: बापू की सीख और भविष्य की पीढ़ी
प्रेमानंद महाराज का आश्रम फिर विवादों में: शिष्य की मौत के बाद तीन और लोग लापता, परिजनों का फूटा गुस्सा
मैदान पर बचकाना हरकत: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर सैम अयूब ने किया अजीब सेलिब्रेशन
ट्रंप की दक्षिण कोरिया को दो टूक: अलास्का गैस प्रोजेक्ट पर जल्द साइन करो वरना दोगुनी होगी कीमत