तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। गांधी जयंती के अवसर पर सीएम विजय खुद एक बस में सवार हुए और आम यात्रियों की तरह टिकट काटते नजर आए। उनके इस अंदाज ने यात्रियों को हैरान और खुश कर दिया।
टिकट के बदले मिलीं चॉकलेट्स बस में सवार होते ही मुख्यमंत्री ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को मुफ्त टिकट बांटे। इस दौरान बस में मौजूद छात्राओं और महिलाओं ने सीएम का भव्य स्वागत किया। कई छात्राओं ने उन्हें चॉकलेट्स भेंट कीं, जबकि कुछ महिलाएं उनसे इतने प्रभावित हुईं कि उन्होंने मुख्यमंत्री पर अपना स्नेह लुटाया और उनकी बलाएं उतारीं।
84 लाख महिलाओं को मिलेगा सीधा फायदा सरकार ने वेट्री पयनम तोट्टम योजना के पहले चरण का विस्तार किया है। इस फैसले से राज्य की 84 लाख से अधिक महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को हर दिन फायदा होगा। अब महिलाएं राज्य परिवहन निगम (STC) की 12,695 बसों में बिना किसी शुल्क के सफर कर सकेंगी।
किन बसों में है सुविधा? पहले यह मुफ्त यात्रा सुविधा केवल साधारण बसों तक ही सीमित थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत महिलाएं एक्सप्रेस, डीलक्स और राज्य के चुनिंदा पहाड़ी इलाकों में चलने वाली बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
कोई आयु सीमा नहीं, कोई पाबंदी नहीं राज्य के परिवहन मंत्री ए. विजय तमिलन पार्थिबन ने स्पष्ट किया है कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्र या यात्रा की संख्या पर कोई बंधन नहीं है। महिलाएं और ट्रांसजेंडर्स दिन भर में चाहे जितनी बार यात्रा करें, कोई किराया नहीं लगेगा।
शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देना है मकसद सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए यात्रा को सुलभ बनाना है। सीएम विजय का मानना है कि बस का किराया किसी भी महिला की पढ़ाई या नौकरी के बीच बाधा नहीं बनना चाहिए। इस योजना के जरिए सरकार उनकी आर्थिक स्वतंत्रता और शिक्षा को प्रोत्साहित करना चाहती है।
CUTE VIDEO 😅
— Ayyappan (@Ayyappan_1504) October 2, 2026
CM Vijay is personally handing out tickets to women on bus ♥️ pic.twitter.com/4xbwx8ZKlZ
प्रयागराज: जमीन विवाद से परेशान महिला नेता चढ़ी पानी की टंकी, जहर खाने की दी धमकी
यूपी की सियासत में हलचल: कांग्रेस और सपा मुस्लिम को बनाएं CM फेस , बोले ओपी राजभर
एशियन गेम्स 2026: अंकुश पंघाल का पंच बना ऐतिहासिक, बॉक्सिंग में भारत को दिलाया गोल्ड
जंतर-मंतर पर बवाल: आतिशी और सौरभ भारद्वाज हिरासत में, पुलिस पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप
बहराइच के होटल में मौत का सुसाइड पैक : 9 दिनों तक कमरे में बंद रहे प्रेमी, रील बनाई और दे दी जान
बाली में हुए गंभीर हादसे के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर की रिलीज टली, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
क्या फिर चौथी बार दूल्हा बनने वाले हैं शोएब मलिक? सोशल मीडिया की वायरल खबरों का ये है सच
बाली में अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ बड़ा हादसा: स्पाइन में फ्रैक्चर, सर्जरी के लिए मुंबई लाई गईं एक्ट्रेस
स्टालिन का CM विजय पर तीखा हमला: TVK भाजपा की बी-टीम, क्या आप डर गए हैं?