मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के शिवाजी पार्क में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजनीति में सांप्रदायिक विभाजन को लेकर तीखा हमला बोला।
विभाजनकारी राजनीति पर प्रहार सभा को संबोधित करते हुए दीपके ने दो टूक कहा, महाराष्ट्र में हिंदू-मुस्लिम के आधार पर बांटने वाली राजनीति अब नहीं चलेगी। देश तभी तरक्की करेगा जब दोनों समुदाय साथ रहेंगे। जो कोई भी ऐसी नफरत की राजनीति करना चाहता है, उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए।
क्यों चुनी गई मुंबई? दीपके ने मुंबई को विरोध का केंद्र बनाने के पीछे के कारण भी स्पष्ट किए। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के आंकड़ों में आए अचानक बदलाव (महायुति की 230 सीटें) और कथित वोट चोरी को इसका मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि इसी बड़े बदलाव ने उन्हें इस आंदोलन को शुरू करने के लिए प्रेरित किया।
गांधी जयंती का महत्व 2 अक्टूबर का दिन चुनने के पीछे उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ दिया। दीपके ने कहा कि वे सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं, जैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। मुंबई का 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के साथ गहरा नाता रहा है, इसलिए इस दिन को चुना गया।
दिग्गजों का मिला साथ इस विरोध प्रदर्शन में नागरिक समाज की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इनमें अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज और हंसल मेहता के साथ-साथ संगीतकार विशाल ददलानी और महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी भी शामिल रहे।
अब दिल्ली कूच की तैयारी अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी है कि यदि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की है कि 10 अक्टूबर को पूरे भारत से कॉकरोच (प्रदर्शनकारी) दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पूरी तरह से एक शांतिपूर्ण आंदोलन होगा।
सख्त पुलिस पहरा इस बीच, चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में भी विरोध की लहर दिखी। पुलिस ने जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे करीब 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। संसद मार्ग, जनपथ और अशोका रोड समेत कई इलाकों में भारी बैरिकेडिंग की गई थी, बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने सीईसी के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।
They are dividing us in the name of Hindu & Muslim and taking away our voting rights.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 2, 2026
We must not let them divide us. We must all come together to save our country and our voting rights! pic.twitter.com/lafaoKYojm
बाली में हुए गंभीर हादसे के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, ऑक्सीजन सपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस
हिंदू-मुस्लिम करना है तो पाकिस्तान जाओ : मुंबई में अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
एशियन गेम्स में रचा इतिहास: 16 साल के सूखे को खत्म कर नीरज चौहान ने जीता ब्रॉन्ज
लहेरियासराय स्टेशन पर नमो भारत का विशाल स्वागत , अब पटना का सफर होगा और भी आसान
दिल्ली में AAP को बड़ा झटका: मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने थामा कांग्रेस का हाथ
हिमाचल की सड़कों पर महाजाम : पर्यटकों की भारी भीड़ से बेहाल पहाड़, मंत्री को छोड़नी पड़ी सरकारी गाड़ी
वंदे भारत की ऐतिहासिक रफ्तार: चिनाब और अंजी पुलों पर 100 किमी/घंटा की गति से दौड़ी ट्रेन
जलालाबाद DSP दफ्तर पर सरेआम फायरिंग, 2 हमलावर गिरफ्तार; दहशत का माहौल
राहुल गांधी का बड़ा दांव: सत्याग्रह प्लेटफॉर्म के जरिए देशभर के संघर्षों को जोड़ेंगे विपक्ष के नेता
हरदोई में तालिबानी सजा: कामवाली को कुर्सी से बांधकर महिलाओं ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल