लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जनता के संघर्षों को एक नई पहचान देने के लिए सत्याग्रह नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देशभर में अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे लोगों की आवाजों को एकजुट करना है।
अकेली आवाज को मिलेगी ताकत राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि देश का हर वर्ग—चाहे वह जेन-जी, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित हों या महिलाएं—कहीं न कहीं किसी न किसी संघर्ष से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर अकेली आवाज को दबा दिया जाता है, लेकिन अब सत्याग्रह के जरिए इन बिखरी हुई आवाजों को एक मंच पर लाया जाएगा।
कैसे काम करेगा यह डिजिटल प्लेटफॉर्म? यह एक इंटरैक्टिव मैप आधारित प्लेटफॉर्म है। राहुल गांधी ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी अन्याय और संघर्ष की कहानियां इस पोर्टल पर साझा करें। इसके लिए मात्र दो मिनट का समय लगेगा। सबमिट की गई कहानियां एक डिजिटल मैप पर दिखाई देंगी, जिससे लोग यह जान पाएंगे कि उनके जैसे मुद्दों के लिए और कौन-कौन लोग कहां-कहां लड़ रहे हैं।
संसद से सड़क तक साथ देने का वादा राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि एक नेता प्रतिपक्ष के रूप में यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे हर संघर्ष में जनता के साथ खड़े रहें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इन मुद्दों को संसद के पटल पर उठाएंगे, सड़कों पर संघर्ष करेंगे और जहां भी जरूरत होगी, वहां लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
उद्देश्य: स्थानीय आंदोलनों को राष्ट्रीय पहचान कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर चल रहे आंदोलनों को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान दिलाना है। छात्रों की फीस, किसानों की समस्या, जल-जंगल-जमीन का अधिकार और महिलाओं पर अत्याचार जैसे मुद्दों को एक साथ लाकर एक बड़े सामूहिक जन-आंदोलन में बदलने की योजना है। गांधी ने साफ किया कि सच्चाई के साथ एकता ही इस लड़ाई का सबसे बड़ा हथियार है।
Across the country, people are fighting for their rights - and too often, fighting alone.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 3, 2026
Gen Z, students, farmers, Adivasis, Dalits, women - every struggle has its own story. But a lone voice is often easier to silence.
‘Satyagraha’ is an initiative to bring these voices… pic.twitter.com/D6gQpmnSNg
6 ग्राम का सोना, 2000 लोगों की भीड़ और CCTV: ऐसे मिली खोई हुई ज्वेलरी
आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर की रिलीज टली, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
फ्लाईदुबई संकट: कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए ओवैसी, जानें क्या कहा?
मुंबई से फूंक दिया विरोध का बिगुल: CJP का जेल भरो आंदोलन और चुनावी नतीजों पर उठाए सवाल
एशियन गेम्स फाइनल: भारत की तूफानी बल्लेबाजी, पाकिस्तान के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़
उत्तर कोरिया का खतरनाक शक्ति प्रदर्शन: दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान और अमेरिका में हाई अलर्ट
गोरखपुर: भाजपा पार्षद के ऑफिस के बाहर से 30 सेकंड में बाइक पार, CCTV में कैद हुई वारदात
जंतर-मंतर पर बवाल: आतिशी और सौरभ भारद्वाज हिरासत में, पुलिस पर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप
ODI World Cup 2027: भारतीय फैंस नोट कर लें टाइमिंग, कब और कितने बजे होंगे टीम इंडिया के मैच?
दृश्यम 3: विजय सलगांवकर की धमाकेदार वापसी, फैंस ने बताया माइंड-ब्लोइंग ब्लॉकबस्टर