दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 34,000 फीट की ऊंचाई पर एक ऐसी घटना हुई जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर ने अब उस खौफनाक मंजर का खुलासा किया है, जब उनके ही को-पायलट ने नमाज के बहाने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात करते हुए कैप्टन स्मित ने बताया कि सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी ओमान के को-पायलट हमाम अल-हमामी ने नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी। इसे सामान्य प्रक्रिया समझते हुए कैप्टन ने हामी भर दी। लेकिन 5 मिनट बाद, उनके सिर पर इमरजेंसी कुल्हाड़ी (Crash Axe) से जोरदार वार किया गया। कैप्टन को लगा कि विमान का कोई हिस्सा टूट गया है, लेकिन जब लगातार वार हुए, तो उन्हें अपनी जान पर मंडराते खतरे का अहसास हुआ।
हमले के बाद कैप्टन स्मित बुरी तरह घायल हो गए और विमान तेजी से नीचे गोता लगाने लगा। कॉकपिट का दरवाजा बाहर से लॉक था और हमलावर क्रू मेंबर्स को अंदर नहीं आने दे रहा था। कैप्टन ने बताया, खून से लथपथ होने के बावजूद मैंने अपनी पूरी ताकत बटोरी और फर्श पर रेंगते हुए दरवाजे की नॉब तक पहुंचा। जैसे ही मैंने नॉब घुमाया, दरवाजा खुल गया और क्रू ने हमलावर को काबू कर लिया।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन के साहस को सलाम करते हुए उन्हें इजराइल का हीरो बताया। उन्होंने कैप्टन स्मित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल प्रज्वलन समारोह के लिए विशेष निमंत्रण दिया है। इससे पहले पीएम मोदी ने भी कैप्टन से बात की थी, जिस पर कैप्टन ने बताया कि उस कठिन समय में वे हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे।
जांच में सामने आया है कि हमलावर हमाम अल-हमामी ओमान का नागरिक है, जो पहले सीरिया में रह चुका था और कट्टरपंथी विचारधारा से प्रेरित था। उसके पास से फिलिस्तीन समर्थक पर्चे बरामद हुए हैं। उसने कबूल किया है कि वह विमान को इजराइल में क्रैश करने की साजिश रच रहा था। फिलहाल मोसाद और यूएई की एजेंसियां इस सुरक्षा चूक की गहन जांच कर रही हैं कि कट्टरपंथी सोच वाला व्यक्ति इतनी संवेदनशील फ्लाइट में कैसे पहुंच गया।
Prime Minister Benjamin Netanyahu in a conversation with the Indian pilot from the flight from Dubai, Captain Smit Machchhar:
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) October 3, 2026
You are a hero for Israel, India, and the entire world. I invite Prime Minister @NarendraModi and you to light a flame on Israeli Independence Day. … pic.twitter.com/e9nSJQ6TRj
किंग कोबरा का जानलेवा हमला: रेस्क्यू के दौरान फन फैलाकर झपटा विशाल सांप, वीडियो देख थम जाएंगी सांसें
अमृतसर में सरेआम हत्या: LGBTQ इन्फ्लुएंसर मैड संधू को गोलियों से भूना, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
भारतीय सिनेमा ने खोया अपना विज़नरी , 95 की उम्र में दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन
सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी: गर्ल्स हॉस्टल मेस के खाने में कीड़ा और प्लास्टिक मिलने से छात्रों में आक्रोश
चोर बाजार की सस्ती डील पड़ी भारी: ₹1,000 में खरीदी नोट गिनने की मशीन निकली कबाड़!
पश्चिम बंगाल में जानवर चोरी के शक में दो लोगों की हत्या, भीड़ की दरिंदगी ने मचाया कोहराम
ईरानी कप 2026: मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी से रेस्ट ऑफ इंडिया की धमाकेदार जीत
CJP प्रोटेस्ट में चर्चा में आया BitChat ऐप भारत में बैन, बिना इंटरनेट भी ऐसे काम करता था ये तकनीक
यूसुफ पठान का नाम लेकर फैलाया गया भारत रत्न का झूठ, सांसद ने दिया करारा जवाब
आसमान में टाली तबाही: इजराइली पीएम नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर को दिया खास न्योता, पीएम मोदी भी होंगे साथ