ईरानी कप 2026 में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू और कश्मीर को 167 रनों से करारी शिकस्त दी है। श्रीनगर में खेले गए इस मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया की गेंदबाजी और बल्लेबाजी का दबदबा देखने को मिला।
पहली पारी: जम्मू और कश्मीर को मिली बढ़त टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी जम्मू और कश्मीर ने रेस्ट ऑफ इंडिया को पहली पारी में 237 रनों पर समेट दिया। टीम की ओर से शिखर मोहन ने 60, स्मरण रविचंद्रन ने 68 और सरफराज खान ने 45 रन जोड़े। जवाब में जम्मू और कश्मीर ने पारस डोगरा (75), लोन नासिर मुजफ्फर (64) और अब्दुल समद (57) की पारियों की बदौलत 278 रन बनाकर 41 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।
स्मरण रविचंद्रन की आतिशी पारी से पलटा मैच दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जोरदार वापसी की। स्मरण रविचंद्रन ने 153 गेंदों में 135 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलकर मैच का रुख ही बदल दिया। सनत सांगवान के 55 रनों के योगदान के साथ रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में 319 रन बनाए और जम्मू और कश्मीर के सामने जीत के लिए 279 रनों का लक्ष्य रखा।
मुकेश कुमार का चला जादू लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू और कश्मीर की टीम रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। पूरी टीम 28.4 ओवरों में महज 111 रनों पर ढेर हो गई। शुभम खजूरिया (36) और कामरान इकबाल (32) के अलावा कोई भी बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर सका।
गेंदबाजों का रहा दबदबा इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार रहे, जिन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाकर जम्मू और कश्मीर की कमर तोड़ दी। वहीं, आकाशदीप ने भी दोनों पारियों में 3-3 विकेट अपने नाम किए। मुकेश चौधरी ने भी गेंदबाजी में अपना योगदान दिया। इस जीत के साथ ही ऋषभ पंत की टीम ने ईरानी कप पर अपना कब्जा जमा लिया है।
*𝐆𝐚𝐦𝐞. 𝐒𝐞𝐭. 𝐌𝐚𝐭𝐜𝐡 ✌️
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2026
Mukesh Kumar wraps things up in fine fashion as Rest of India defeat J&K by 1⃣6⃣7⃣ runs in Srinagar to clinch the #IraniCup 2026 🥳👏
Updates ▶️ https://t.co/imfbVIsPep@mflone_ pic.twitter.com/Nhi5ezUvND
राज-उद्धव की गर्जना : गब्बर, स्पाइडर मैन और ज्ञानेश कुमार के हमशक्ल ने सड़क पर उतारा अनोखा विरोध
एशियन गेम्स में इतिहास रचने वाली प्रणवी उर्स पर बरसा इनाम, IGU ने किया 10 लाख रुपये का ऐलान
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में हाहाकार: 12 हजार का कमरा, घंटों जाम में फंसी जिंदगी
पाक की स्टार तेज गेंदबाज कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, अब नई भूमिका में आएंगी नजर
कबाड़ बेचने वाले से अरबपति कैसे बने अनिल अग्रवाल? आप की अदालत में खुला राज
हर अखबार में मेरी धज्जियां उड़ाई जा रही थीं... : सलमान खान का छलका दर्द, बताया कैसे बदली नेगेटिव इमेज
यूपी में सीट-बंटवारे पर सियासी तकरार: अखिलेश यादव ने नेताओं को दी नसीहत, बंद कमरों में बात करने का निर्देश
भूकंप का हिलोर : इंडोनेशिया से लेकर भारत तक कांपी धरती, मची भारी दहशत
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी: ACP पर FIR की मांग, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच
सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: शहीद का शव ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से टकराई, बेटे और भाई समेत 4 की मौत