बिग बॉस 20 के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अपने करियर के उस दौर को याद किया, जब मीडिया और जनता के बीच उनकी छवि एक विलेन जैसी बन गई थी। सुपरस्टार ने खुलकर बताया कि कैसे कोर्ट केस और विवादों के बीच उन्होंने खुद को संभाला।
मेरे खिलाफ हर तरफ नेगेटिविटी थी
सलमान ने बताया कि मैंने प्यार किया के बाद का दौर उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। हर दिन उनके रिश्तों, फिल्मों और कानूनी मुकदमों को लेकर खबरें छपती थीं। सलमान ने कहा, उस समय मेरे खिलाफ बहुत नेगेटिविटी थी। जो भी अखबार खोलो या टीवी चैनल देखो, लोगों ने मेरी तबीयत से धज्जियां उड़ाई थीं।
जब 10 का दम करने से किया था इनकार
इन्हीं मुश्किल हालातों के बीच उन्हें टीवी शो 10 का दम ऑफर हुआ था। सलमान इसे करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे क्योंकि उन्हें डर था कि लोगों के बीच उनकी जो खराब इमेज बनी है, वह उन्हें शो में भी रिजेक्ट कर देंगे।
पिता सलीम खान की सीख बनी ढाल
सलमान ने खुलासा किया कि इस असमंजस में उन्होंने अपने पिता सलीम खान से सलाह ली। पिता ने उनसे बस एक सवाल किया, क्या तुम्हें अपनी परवरिश पर भरोसा है? सलमान के हां कहने पर सलीम खान ने उन्हें सलाह दी कि वे शो करें और जैसे हैं, वैसे ही रहें। उन्होंने कहा कि सच्चाई हमेशा सामने आती है।
एक एपिसोड ने बदल दी दुनिया
पिता की बात मानकर सलमान ने शो शुरू किया। उन्होंने बताया, मीडिया में मेरी जो नेगेटिव इमेज बनी थी, वह शो के सिर्फ एक एपिसोड के बाद ही साफ हो गई।
10 का दम ने लोगों को सलमान खान की असल शख्सियत से रूबरू कराया। दर्शकों ने उन्हें सिर्फ फिल्मों के किरदार के रूप में देखना बंद कर दिया और उनके वास्तविक स्वभाव को पसंद करना शुरू कर दिया। सलमान ने अंत में कहा कि उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन खुद पर भरोसा रखना ही असली जीत है।
LATEST: #SalmanKhan talking at #BiggBoss20 Wkv about his life phase during negativity and how he hosted Dus Ka Dum
— 𝚂𝚊𝚗𝚊𝚢𝚊 (@beingSanii) October 3, 2026
It s about what kind of person you re, just believe in yourself and don t fear, be confident for the right thing.
True motivation @BeingSalmanKhan ❤️ pic.twitter.com/z3Koan8Be3
विराट-रोहित अब कब आएंगे मैदान पर? न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल यहां देखें
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का सीट नहीं जीत फॉर्मूला, गठबंधन में खींचतान के बीच दिया बड़ा संदेश
ममता बनर्जी की चोट और डिग्री पर बड़ा विवाद: ऋतब्रत बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
2027 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट तैयार: न्यूजीलैंड सीरीज से तय होगी टीम इंडिया की सूरत
आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सोते परिवार पर किया जानलेवा हमला; 6 घायल
मुल्लांपुर में शाई होप का विस्फोट : केएल राहुल के शतक पर भारी पड़ी वेस्टइंडीज की ऐतिहासिक जीत
भारत में अब शांति नहीं : संजय दत्त के बयान पर मचा बवाल, भड़के लोग बोले- ये इनका असली चेहरा है
मैड संधू हत्याकांड: गोल्डी ढिल्लों की धमकी से दहला पंजाब, लॉरेंस बिश्नोई को दी चेतावनी
रूसी तेल पर जयशंकर का दो-टूक जवाब: अमेरिकी दबाव के बावजूद भारत के तेवर सख्त
एशियन गेम्स 2026: अंतिम पंघाल ने रचा इतिहास, 20 साल बाद महिला कुश्ती में भारत को मिला सिल्वर