साउथ और भारतीय सिनेमा जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। अपनी लीक से हटकर कहानियों और अद्भुत निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
अस्पताल में ली आखिरी सांस सिंगीतम श्रीनिवास राव को स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
छह दशकों का शानदार सफर सिंगीतम ने अपने करियर में तेलुगु, कन्नड़, तमिल, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में लगभग 60 फिल्मों का निर्देशन किया। पुष्पक विमानम , आदित्य 369 और मयूरी जैसी उनकी फिल्में आज भी मील का पत्थर मानी जाती हैं। अपने काम के लिए उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समेत कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया था।
94 की उम्र में भी रहे सक्रिय उनकी रचनात्मकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में अपनी आखिरी फिल्म सिंग गीथम का निर्देशन किया था, जो 12 जून 2026 को रिलीज हुई थी। वे सिनेमा के प्रति अपने समर्पण के कारण हमेशा एक युवा सोच वाले निर्देशक के रूप में याद किए जाएंगे।
कमल हासन ने बताया अपना गुरु सुपरस्टार कमल हासन ने उन्हें अपना गुरु बताते हुए भावुक नोट साझा किया। उन्होंने लिखा, सिंगीतम गारू ने अपनी शर्तों पर और अपनी जीवंत ऊर्जा के साथ दुनिया को अलविदा कहा। मैं उन शिष्यों और दोस्तों में से एक हूं, जिन्होंने उनके मार्गदर्शन में काम सीखा। उनका जीवन एक मिसाल है कि उम्रदराज होकर गुजरना दुखद नहीं, बल्कि शानदार भी हो सकता है।
जूनियर एनटीआर ने जताया दुख जूनियर एनटीआर ने भी श्रदांजलि देते हुए कहा, उनके निधन की खबर बेहद दुखद है। आदित्य 369 और पुष्पक विमानम जैसी फिल्में बनाने वाले वे एक ऐसे दूरदर्शी थे, जो अपने समय से काफी आगे सोचते थे। उनकी फिल्में पीढ़ियों बाद भी नई लगती हैं।
भारतीय सिनेमा ने आज एक ऐसा सितारा खो दिया है, जिसने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि फिल्म मेकिंग की कला को भी नई दिशा दी। उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए यह अपूरणीय क्षति है।
Fare well to The Teacher of cinema ,
— Meher Raamesh (@MeherRamesh) October 4, 2026
youngest at Heart ,True legend ,creator of many beautiful stories ,characters & versatile visionary Shri #singeetham Srinivasarao garu 🙏🏼till his last breath he entertained us 😇 om Shanthi 🙏🏼 pic.twitter.com/cOyLkr4O8i
यूपी चुनाव 2027 की तैयारी: भाजपा ने कसी कमर, नई मीडिया टीम का किया ऐलान
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु के पैर? वायरल वीडियो पर स्वामी सतीशाचार्य ने तोड़ी चुप्पी
बस्तर दशहरा का रथ निर्माण और पर्यावरण का संकट: ग्रामीणों ने NH-30 पर किया चक्काजाम
हूतियों ने फिर दहलाया सऊदी का तेल साम्राज्य, अरामको में उठे शोले; पैट्रियट और THAAD फेल?
जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी: ACP पर FIR की मांग, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच
फ्लाईदुबई फ्लाइट कांड: हमलावर को छोड़ने के लिए क्रू ने बनाया दबाव, यात्रियों की सतर्कता से टला बड़ा खतरा
फ्लाईदुबई कॉकपिट अटैक: जब नमाज के बहाने हुआ जानलेवा हमला, कैप्टन स्मित ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
सीट नहीं जीत है प्राथमिकता: अखिलेश यादव का कांग्रेस को बड़ा संदेश
पति को दूसरी महिला के साथ देख भड़की पत्नी, चलती कार के बोनट पर लटकर तय किया सफर
कबाड़ बेचने वाले से अरबपति कैसे बने अनिल अग्रवाल? आप की अदालत में खुला राज