जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा की रौनक बढ़ने के साथ ही विवादों ने भी दस्तक दे दी है। रथ निर्माण के लिए बेशकीमती साल के पेड़ों की कटाई के विरोध में दरभा क्षेत्र के ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। इस विरोध के कारण नेशनल हाईवे-30 पर घंटों यातायात ठप रहा।
बस्तर दशहरा की रस्में जैसे ही बारसी उतारनी तक पहुंचीं, दशहरा समिति की टीम रथ के लिए लकड़ी लेने दरभा के जंगलों में पहुंची। लेकिन वहां ग्रामीणों ने पेड़ों की कटाई का पुरजोर विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का तर्क है कि हर साल रथ निर्माण के लिए पेड़ों की बलि देने से जंगल तेजी से सिमट रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी 8 सूत्रीय मांगें रखी हैं। उनकी मुख्य मांग है कि हर साल नया रथ बनाने के बजाय उसी रथ का उपयोग 3 से 5 वर्षों तक किया जाए। उनका कहना है कि जब तक पूर्व का रथ पूरी तरह अनुपयोगी न हो जाए, नए पेड़ नहीं काटे जाने चाहिए।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासनिक पौधारोपण अभियान पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि खानापूर्ति के लिए पौधे तो लगा दिए जाते हैं, लेकिन देखरेख के अभाव में वे पनप नहीं पाते। उन्होंने मांग की है कि पौधों की सुरक्षा के लिए चौकीदार की नियुक्ति हो और पौधारोपण का काम समय रहते जून के महीने में पूरा किया जाए।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों का ज्ञापन लिया और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
सिर्फ पेड़ों की कटाई ही नहीं, ग्रामीणों ने दशहरा के दौरान आने वाले देवी-देवताओं और उनके साथ आने वाले लोगों के लिए बेहतर आवास व भोजन की व्यवस्था करने की मांग भी प्रशासन से की है। देखना यह होगा कि प्रशासन परंपरा और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने के लिए क्या कदम उठाता है।
*जगदलपुर- विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा की प्रमुख रस्में शुरू होने के साथ ही अब विशाल रथ निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं, पेड़ काटने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया है। @BastarDistrict @bastar_police #TribalTradition #SaveBastar pic.twitter.com/5hv5guxkeu
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) October 4, 2026
वनडे का शोर थमा, अब T20 का रोमांच: भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग जानें
राज-उद्धव की गर्जना : गब्बर, स्पाइडर मैन और ज्ञानेश कुमार के हमशक्ल ने सड़क पर उतारा अनोखा विरोध
नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को दिया इजरायल का सर्वोच्च सम्मान, PM मोदी को भी भेजा न्योता
भारतीय सिनेमा ने खोया अपना विज़नरी , 95 की उम्र में दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन
बंजी जंपिंग के दौरान डरे शख्स को सिखाया मर्दों वाला सबक , वायरल हुआ देसी इंस्ट्रक्टर का अंदाज
बेशर्म पाकिस्तान का बेबाक झूठ: फ्लाईदुबई घटना पर पूर्व उच्चायुक्त ने उठाए सवाल, बताया कॉमेडी फिल्म
अमृतसर में बड़ी साजिश नाकाम: AK-47 और ग्रेनेड के साथ तस्कर गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ रहे तार
अमृतसर में सरेआम हत्या: LGBTQ इन्फ्लुएंसर मैड संधू को गोलियों से भूना, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप
बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने अचानक खींचे रचिता राम के गाल, वीडियो वायरल होने पर एक्ट्रेस ने फैंस से की यह अपील
जान हथेली पर रखकर बचाई सैकड़ों जानें: फ्लाईदुबई के जांबाज पायलट स्मित मच्छर से मिले दुबई क्राउन प्रिंस