अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से घातक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।
क्या-क्या बरामद हुआ? पुलिस को आरोपी के पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं, जो किसी बड़ी आतंकी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने 1 AK-47 राइफल, एक मैगजीन, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड जब्त किए हैं।
विदेशी कनेक्शन का अंदेशा शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि आरोपी के संबंध विदेश में बैठे तस्करों से हैं। यह माना जा रहा है कि सीमा पार से इन हथियारों की खेप पंजाब में अशांति फैलाने के इरादे से भेजी गई थी। पुलिस ने इस मामले में थाना घरिंडा में आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
साजिश की परतें खोल रही पुलिस फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। जांच का मुख्य केंद्र यह पता लगाना है कि हथियारों की यह खेप आखिर किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे मुख्य सरगना कौन है। पुलिस नेटवर्क की बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।
बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हाल ही में तरनतारन के राजोके गांव में BSF जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो पाकिस्तानी नागरिकों को मार गिराया था, जबकि एक भागने में सफल रहा। पंजाब में लगातार हथियारों की बरामदगी और घुसपैठ की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट किया है कि पंजाब की शांति और सुरक्षा को भंग करने की किसी भी कोशिश को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य भर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोहों पर कड़ी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी बड़ी अनहोनी को समय रहते रोका जा सके।
*In a major breakthrough, Amritsar Rural Police dismantles an illegal arms & explosives supply network, apprehends one accused and recovers 1 AK-47 rifle, a magazine, live cartridges & 2 hand grenades. Preliminary investigation reveals that the accused is allegedly linked to foreign-based smugglers and is involved in procuring illegal weapons. An FIR has been registered at PS Gharinda, Amritsar, under relevant sections of the Arms Act & Explosive Substances Act. Further investigation is underway to uncover the complete network and establish backward & forward linkages. @PunjabPoliceInd remains committed to maintaining strict vigil against illegal arms trafficking, organised criminal networks and taking firm action against those involved in the illegal supply chain.
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 4, 2026
ईरान के राष्ट्रपति ने छुए थे जगद्गुरु के पैर? वायरल वीडियो पर स्वामी सतीशाचार्य ने तोड़ी चुप्पी
भारतीय सिनेमा ने खोया अपना विज़नरी , 95 की उम्र में दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन
गुजरात: CNG भरते समय कार का टैंक फटा, धमाके से दहल गया पेट्रोल पंप
जैसलमेर के रेगिस्तान में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की नई उड़ान, संरक्षण की दिशा में बड़ी कामयाबी
एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारत का ऐतिहासिक धमाका, 3 गोल्ड समेत जीते 6 मेडल
फैन ने दी चॉकलेट, फिर रचिता राम ने जो किया उसे देख फिदा हुए लोग!
पंजाब: AAP ने अपने ही विधायक सुखबीर मैसरखाना को पार्टी से निकाला, शिक्षा मॉडल पर उठाए थे सवाल
वैश्विक अर्थशास्त्रियों का लोहा: भारत की आर्थिक नीतियों का दुनिया ने माना दम
शाई होप के तूफानी शतक ने बिगाड़ा टीम इंडिया का खेल, भारत ने जीती सीरीज
जंतर-मंतर पर पत्रकारों से बदसलूकी मामला: दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, क्राइम ब्रांच को सौंपी जांच