(विशेष संवाददाता, नई दिल्ली)
दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एक गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। अब प्रदर्शन की कवरेज कर रही तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के एसीपी (ACP) विवेक भगत और अन्य पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला पत्रकारों के संगीन आरोप 3 अक्टूबर को हुई इस घटना को लेकर पत्रकारों ने शिकायत दर्ज कराई है। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की रिकॉर्डिंग कर रही थी, तब एक पुलिस अधिकारी ने उनके स्तन पर हाथ मारा और धक्का दिया।
दूसरी वीडियो पत्रकार ने आरोप लगाया कि रिकॉर्डिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी ने जानबूझकर अपने शरीर को पीछे से उनके शरीर से रगड़ा। तीसरी शिकायत में भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुचित तरीके से छूने की बात कही गई है। सोशल मीडिया पर इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, हालांकि इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
FIR के लिए दबाव और पुलिस का रुख कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वे शिकायत लेकर पुलिस के पास गए थे, लेकिन तत्काल FIR दर्ज नहीं की गई।
सौरव दास ने चेतावनी देते हुए कहा, पुलिस वीडियो फुटेज की जांच के लिए समय ले सकती है, लेकिन FIR दर्ज होना अनिवार्य है। इस दबाव के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को नई दिल्ली जिला पुलिस से हटाकर निष्पक्ष जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। फिलहाल FIR को लेकर प्रदर्शनकारियों की मांग अभी भी जारी है।
700 से ज्यादा लोग हिरासत में यह विवाद उस समय गहराया है जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बहस तेज है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे 700 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने भी संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर पत्रकारों की सुरक्षा और FIR की मांग का समर्थन किया है।
CJP का आंदोलन और चुनाव आयोग पर सवाल गौरतलब है कि यह सारा विवाद CJP के उस व्यापक आंदोलन का हिस्सा है, जिसमें मतदाता सूची में कथित धांधली और चुनावी अनियमितताओं के मद्देनजर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर-मंतर 2.0 का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो देशभर से युवा दिल्ली का रुख करेंगे। एक तरफ चुनाव आयोग पर सवाल और दूसरी तरफ पुलिस पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों ने राजधानी का सियासी पारा पूरी तरह गरमा दिया है। अब सभी की निगाहें क्राइम ब्रांच की जांच पर टिकी हैं।
India gate पर पुलिस तैयारी देखिए
— Md Afzal Alam (@afzalalamjmi) October 4, 2026
नेहा बेरा समेत छात्र संगठन ने india gate to Jantar mantar मार्च का कॉल दिया है। pic.twitter.com/twevSMixcy
CJP प्रोटेस्ट में चर्चा में आया BitChat ऐप भारत में बैन, बिना इंटरनेट भी ऐसे काम करता था ये तकनीक
बिग बॉस 20: सलमान खान ने खोला अपनी जिंदगी का सबसे काला पन्ना, बताया कैसे 10 का दम ने बदली उनकी तकदीर
घुसपैठ पर भारत का कड़ा प्रहार: पाकिस्तान को तलब कर सुनाई खरी-खरी
क्या बीजेपी में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया ने बढ़ाई हलचल
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में हाहाकार: 12 हजार का कमरा, घंटों जाम में फंसी जिंदगी
एशियन गेम्स 2026: भारत का ऐतिहासिक सुपर सैटरडे , क्रिकेट में पाक को धोया और हॉकी में रचा इतिहास
मौसम का मिजाज: उत्तर से दक्षिण तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
क्या ईरान ने मार गिराया अमेरिकी फाइटर जेट? मिसाइल सिटी के ऊपर दिखा धमाका और बढ़ा तनाव
राज-उद्धव की गर्जना : गब्बर, स्पाइडर मैन और ज्ञानेश कुमार के हमशक्ल ने सड़क पर उतारा अनोखा विरोध
भारतीय सिनेमा ने खोया अपना विज़नरी , 95 की उम्र में दिग्गज फिल्ममेकर सिंगीतम श्रीनिवास राव का निधन