मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन एक दुखद घटना के साथ समाप्त हुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर बुलाए गए इस प्रदर्शन में शामिल होने आए 75 वर्षीय गोपालकृष्ण सुब्बैया पिल्लई की दिल का दौरा पड़ने (हार्ट अटैक) से मौत हो गई। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो की मांग तेज हो गई है।
मूल रूप से केरल के रहने वाले और ठाणे में निवासी 75 वर्षीय गोपालकृष्ण पिल्लई शुक्रवार शाम लगभग 4:30 बजे प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। शाम करीब 5 बजे, गेट नंबर 6 के पास उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे गिर पड़े।
वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते उन्हें CPR दिया और आनन-फानन में सुश्रुषा अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में ADR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
वृद्ध की मौत के तुरंत बाद इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोग CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की कार्यशैली और आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
यूजर्स का आरोप है कि प्रदर्शन के लिए बिना उचित अनुमति के भारी भीड़ जुटाई गई। कार्तिक (@_Muffin_Men) जैसे सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा है कि इस मौत की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी कौन लेगा?
घटना के बाद वायरल हो रही पोस्ट्स में पुलिस की सराहना की जा रही है, जिन्होंने वृद्ध को बचाने के लिए त्वरित मदद की। वहीं, आयोजकों पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे स्थिति की संवेदनशीलता को समझे बिना अपनी राजनीति में व्यस्त रहे।
निखिल भामरे (@_The_NikhilB) जैसे यूजर्स ने आरोप लगाया है कि आंदोलन से कुछ हासिल तो नहीं हुआ, लेकिन एक बुजुर्ग को अपनी जान गंवानी पड़ी और नेतृत्वकर्ता घटना के बाद पल्ला झाड़ते नजर आए।
जनता अब मुंबई पुलिस से मांग कर रही है कि जनजीवन को खतरे में डालने और बिना अनुमति के भीड़ जुटाने के लिए अभिजीत दिपके पर मामला दर्ज किया जाए। सोशल मीडिया पर #ArrestAbhijeetDipke ट्रेंड कर रहा है, जिसमें नेटिजन्स मांग कर रहे हैं कि प्रशासन आयोजकों को इस मौत के लिए जवाबदेह ठहराए और उन्हें तुरंत हिरासत में लिया जाए।
ARREST ABHIJEET DIPKE?
— JanHit Voice (@HJP2029_2036) October 3, 2026
A 75-year-old man died after suffering a heart attack at the CJP protest in Mumbai’s Shivaji Park.
He developed severe chest pain around 5 PM. Police and his friends rushed to help and got him to hospital. He later died during treatment.
A man lost… pic.twitter.com/17SjaxNbSG
मनाली की सड़कों पर महाजाम : लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, घंटों रेंगते रहे वाहन
तीन महीने से लापता बेटे की तलाश में आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, प्रेमानंद महाराज के संस्थान पर लगे गंभीर आरोप
ओखला लैंडफिल साइट: दिल्ली की मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, कचरा निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
यूपी का ट्रिपल कार्ड : 40 साल पुराने फॉर्मूले से कांग्रेस का बड़ा दांव, क्या 2027 में बदलेगी तस्वीर?
जान बचाने वाले हीरो कैप्टन स्मित मच्छार से पीएम मोदी की बातचीत, साहस को किया सलाम
ओमान में बैन, फिर भी उड़ा रहा था विमान! फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट की डरावनी कुंडली
एलन मस्क का बड़ा झटका: 4 बच्चों की मां शिवोन ज़िलिस से हुआ ब्रेकअप, पोस्ट में छलका दर्द
विराट कोहली का शर्मनाक रिकॉर्ड: 19वीं बार गोल्डन डक पर लौटे पवेलियन
एशियन गेम्स 2026: कुमकुम मोहोद का स्वर्ण इतिहास, क्रिकेट और हॉकी के महामुकाबले आज
# एशियन गेम्स में भारत का दबदबा: हॉकी में मलेशिया को 5-1 से रौंदकर लगातार दूसरी बार बने चैंपियन